{"_id":"604fe9207242d1018d38a691","slug":"one-paramilitary-soldier-killed-in-karachi-blast-pakistan-10-injured-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: कराची विस्फोट में अर्धसैनिक बल के एक जवान की मौत, 10 हुए घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: कराची विस्फोट में अर्धसैनिक बल के एक जवान की मौत, 10 हुए घायल
Tue, 16 Mar 2021 04:39 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 16 Mar 2021 04:39 AM IST
विज्ञापन
कराची विस्फोट
- फोटो : twitter
पाकिस्तान के कराची में सोमवार को हुए एक विस्फोट में पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल के एक जवान की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
कराची के भीड़भाड़ वाले ओरंगी कस्बे में यह हमला एक खड़ी मोटरसाइकिल पर बम लगाकर किया गया। रेंजर्स के एक वाहन के इलाके से गुजरने के दौरान यह विस्फोट हुआ। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली जिसमें दो रेंजरों सहित 10 अन्य घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन