{"_id":"647682085e4944863606b238","slug":"one-killed-and-two-injured-in-attack-on-shelter-for-evacuees-in-southwest-russia-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: रूस के बेलगोरोद में ड्रोन के हमले में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine War: रूस के बेलगोरोद में ड्रोन के हमले में एक की मौत, दो घायल
Wed, 31 May 2023 04:39 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 31 May 2023 04:39 AM IST
सार
मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा, मंगलवार तड़के हुए ड्रोन हमलों में दो घायल हो गए जबकि दो इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं। एक टेलीग्राम चैनल (बाजा) ने बताया कि यूक्रेन ने 25 से ज्यादा ड्रोन मॉस्को की तरफ भेजे थे।
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम रूस में शरणार्थियों के आश्रय स्थल पर हमले में एक की मौत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल से भी ज्यादा समय बाद मंगलवार को दोनों देशों ने एक-दूसरे की राजधानियों पर हमले कर दिए। रूस पहले भी कीव पर हमले करता रहा है लेकिन इस बार यूक्रेन ने भी मॉस्को पर ड्रोन हमले किए। हालांकि इन्हें बेअसर बताया गया। लेकिन रूस ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद से मॉस्को पर यह सबसे खराब हमला है। कीव में 24 घंटे में तीसरी बार किए हमलों में एक की मौत हुई है।
मॉस्को ने कहा, यूक्रेनी हमले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का प्रयास थे। मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा, मंगलवार तड़के हुए ड्रोन हमलों में दो घायल हो गए जबकि दो इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं। एक टेलीग्राम चैनल (बाजा) ने बताया कि यूक्रेन ने 25 से ज्यादा ड्रोन मॉस्को की तरफ भेजे थे। उधर, रूसी सेना ने यूक्रेनी राजधानी कीव पर 20 से ज्यादा ईरान-निर्मित ड्रोन हमले किए। यूक्रेनी वायुसेना ने कहा कि कीव पर 31 ड्रोन छोड़े गए, जिनमें से 29 को मार गिराया गया।
शुक्र मनाएं कि हम जिंदा हैं
कीव की इमारत से जिंदा बचे वलेरिया ओरेशकोव ने कहा कि हमले के खौफ अभी है। शुक्र मनाएं कि हम जिंदा हैं लेकिन सोचिए आगे क्या होगा। ओकसाना नामक एक निवासी ने कहा, अब आश्रय स्थलों में शरण लेनी होगी। हम नहीं जानते अगला हमला कहां होगा।
विज्ञापन
मलबे में कुछ और लोग दबे
यूक्रेन सैन्य प्रशासन के अनुसार, कीव को निशाना बनाकर किए गए रूसी हमले में एक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। सैन्य प्रशासन ने कहा, होलोसीव जिले में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग गई। इमारत के दो ऊपरी तल नष्ट हो गए और मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। 20 से अधिक लोगों को वहां से बाहर निकाला गया। हमले में पूरी इमारत हिल गई थी। दार्नित्स्की जिले में एक निजी मकान का मलबा गिरने से आग लग गई और पेचेर्स्की जिले में तीन कारें जल गईं।
दोनों ने एक-दूसरे के हमलों को बताया ‘आतंकी’
कीव में सुबह का उजाला होने से ठीक पहले आसमान पर ड्रोन और धमाकों की गगनभेदी आवाजें सुनाई दीं। इन्हें यूक्रेन की हवाई रक्षा प्रणाली ने मार गिराया। उधर, मॉस्को में भी निवासियों ने विस्फोटों की आवाजें सुनीं। बाद में रक्षा मंत्रालय ने बाद में कहा कि मॉस्को में प्रवेश करने वाले ड्रोन को मार गिराया गया है। रूस ने इसे कीव प्रशासन द्वारा ‘आतंकवादी हमला’ करार दिया, जबकि यूक्रेन ने कहा कि रूस उनके देश के खिलाफ पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से आतंकी हमले कर रहा है।