फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One dose corona vaccine, Johnson & Johnson vaccine approved in US

आ गया एक खुराक वाला कोरोना टीका, जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को अमेरिका में मंजूरी

Sun, 28 Feb 2021 06:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 28 Feb 2021 06:06 PM IST
सार

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को सुरक्षित व प्रभावी बताया है। इसे फ्रीज में साधारण तापमान पर रखा जा सकेगा। इससे पहले अमेरिका में फाइजर व मॉडर्ना की वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है। 

विज्ञापन
One dose corona vaccine, Johnson & Johnson vaccine approved in US
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

कोरोना के कहर से जूझ रही दुनिया व खासकर अमेरिका के लिए अच्छी खबर है। महामारी से निपटने के लिए एक और बड़ी दवा कंपनी का टीका बनकर तैयार हो गया है। यह टीका जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने विकसित किया है। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इसकी खास बात यह है कि अब तक तैयार किए गए टीकों की दो खुराक जरूरी है, लेकिन जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की एक ही खुराक महामारी से बचाव कर सकेगी। 

विज्ञापन


बाइडन ने कहा-उत्साहजनक खबर
अमेरिका में यह तीसरा टीका है, जिसे अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे कोविड-19 संकट को समाप्त करने वाला एक और कदम बताया और कहा कि यह सभी अमेरिकी नागरिकों के लिए उत्साहजनक खबर है। हम जानते हैं कि जितने अधिक लोगों को टीका लगाया जाएगा, उतनी तेजी से हम इस वायरस से निपट पाएंगे, हम अपने मित्रों एवं प्रियजनों से मिल पाएंगे और अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला पाएंगे। उन्होंने लोगों से कोविड-19 के नए वेरिएंट के सामने आने पर पूरी एहतियात बरतने की अपील की।
विज्ञापन


महीनों तक फ्रीज में रखा जा सकेगा
जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की दो खुराक के बजाए केवल एक खुराक की आवश्यकता होती है। इस टीकों को महीनों तक रेफ्रिजरेटर में सुरक्षित रखा जा सकता है। इस कंपनी के टीके को शनिवार को मंजूरी दी गई। अमेरिका में इससे पहले फाइजर और मॉडर्ना के टीकों को पिछले साल दिसंबर में मंजूरी दी गई थी। फाइजर और मॉडर्ना की दो सप्ताह में दो खुराक लगाए जाने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप व डब्ल्यूएचओ से भी मंजूरी मांगी
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी यूरोप और विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी अपने टीके के आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी हासिल करने की कोशिश कर रही है। सबसे पहले बहरीन ने बृहस्पतिवार को इसके इस्तेमाल को मंजूरी दी थी।


एपफडीए के प्रमुख ने कहा - प्रभावी होगा यह टीका
एफडीए की कार्यकारी आयुक्त जैनेट वुडकॉक ने कहा, जॉनसन एंड जॉनसन के टीके को मंजूरी दिए जाने से टीकों की उपलब्धता में विस्तार होता है। कोरोना वायरस रोधी टीकों का इस्तेमाल कोविड-19 को रोकने के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकीय तरीका है, जिसने अमेरिका में पांच लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है। एफडीए ने बताया कि उपलब्ध आंकड़े इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि जॉनसन एंड जॉनसन का कोविड-19 टीका संक्रमण को रोकने में प्रभावी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed