फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One dead three wounded in synagogue shooting in California 

अमेरिका में यहूदी प्रार्थनास्थल पर गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 28 Apr 2019 10:13 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 28 Apr 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
One dead three wounded in synagogue shooting in California 
कैलिफोर्निया गोलीबारी - फोटो : social media

अमेरिका के कैलिफोर्निया में यहूदी प्रार्थनास्थल पर गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन घायल हैं। घटना के बाद एक 19 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मामले पर मेयर का कहना है कि हो सकता है कि ये घृणा अपराध है।


loader

सैन डिएगो काउंटी के शेरिफ बिल गोर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "गोलीबारी के दौरान, चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पॉलिमर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एक घायल ने दम तोड़ दिया और अन्य तीन की हालत अब स्थिर है।"

वहीं घटना में मारी गई महिला बहुत बुजुर्ग थीं। गोर ने पत्रकारों को बताया कि सैन डिएगो से 19 वर्षीय एक किशोर को गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ता उसकी सोशल मीडिया गतिविधि की समीक्षा कर रहे हैं और ऑनलाइन जारी किए गए एक खुले पत्र की वैधता की जांच की जा रही है।

पीड़ितों में एक 60 वर्षीय महिला है, जिसकी अस्पताल में ही मौत हो गई। वहीं बाकी के तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं। एक पीड़ित की उम्र 57 साल है, जिसने अपनी दोनों तर्जनी उंगलियां खो दी हैं। वहीं 34 साल के एक व्यक्ति और एक लड़की भी इस गोलीबारी का शिकार हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सिनगॉग में गोलीबारी की घटना की जानकारी सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मिली। गोलीबारी एक 'एआर-15 टाइप' राइफल से की गई थी। अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाओं में 'एआर-15' का इस्तेमाल किया गया है।

गोर ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद एक गश्त अधिकारी ने संदिग्ध पर गोली चलाई हालांकि वह अधिकारी उस समय ड्यूटी पर नहीं था। सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख डेविड निस्लेइट ने बताया कि संदिग्ध को बाद में के-9 अधिकारी ने पकड़ा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर "गहरी संवेदना" व्यक्त की है। उन्होंने कहा, "अभी यह घृणा अपराध प्रतीत हो रहा है। प्रभावित लोगों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और हम इस मामले की पूरी जांच करेंगे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed