फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   On request of president of Cyprus Israel sent fire fighting aircraft help in extinguishing fire of forests

Israel: साइप्रस के राष्ट्रपति के अनुरोध पर इस्राइल ने भेजे अग्निमशमन विमान, जंगलों में लगी आग बुझाने में मदद

Tue, 08 Aug 2023 04:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलेम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलेम Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 08 Aug 2023 04:34 AM IST
सार

ग्रीस में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से यहां के जंगल आग की चपेट में आते जा रहे हैं। इससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आग ने इतना भीषण रूप ले लिया है कि तमाम रिहायशी इलाके भी चपेट में आ गए हैं। हजारों लोग रोड्स द्वीप छोड़कर चले गए हैं।

विज्ञापन
On request of president of Cyprus Israel sent fire fighting aircraft help in extinguishing fire of forests
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : Social Media

विस्तार

ग्रीस के जंगलों में आग धधक रही है। इस्राइली सरकार ग्रीस की मदद के लिए सामने आई है। इस्राइल ने मदद के लिए ऑपरेशन विंग्स ऑफ फायर शुरू किया है। साइप्रस राष्ट्रपति ने इस्राइल से मदद के लिए अनुरोध किया था। इस्राइल इससे पहले भी आग बुझाने में मदद कर चुका है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
विदेशी मीडिया के अनुसार, इस्राइल राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय के नेतृत्व में इस्राइल फायर एंड रेस्क्यू अथॉरिटी और आईडीएफ सहयोग से क्रू और अग्निशमन विमान भेज रहा है। टीम सोमवार को रवाना हुई। विमान लिमासोल के जंगलों की आग बुझाने में ग्रीस की सहायता करेंगे। इससे पहले ऑपरेशन फायरबर्ड्स के तहत आग से लड़ने में ग्रीस की सहायता के लिए इस्राइली फोर्स रवाना हुई थी। ग्रीस के रक्षा मंत्री डेंडियास इस्राइल के दौरे पर हैं। उन्होंने इस्राइल के रक्षामंत्री योव गैलेंट के साथ बैठक की।

विज्ञापन

साइप्रस के राष्ट्रपति ने किया अनुरोध
इस्राइल के पीएमओ का कहना है कि साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अनुरोध किया था कि वे जंगल की आग बुझाने के लिए मदद करें। पीएमओ के अनुसार, दोनों देशों के मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी के कारण मदद की गई है। पीएमओ का कहना है कि साइप्रस में इस्राइली मिशन के तहत सहायता अभियान सभी एजेंसियों के सहयोग से ही संभव हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

35,000 हेक्टेयर जंगल जला
ग्रीस में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से यहां के जंगल आग की चपेट में आते जा रहे हैं। इससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आग ने इतना भीषण रूप ले लिया है कि तमाम रिहायशी इलाके भी चपेट में आ गए हैं। हजारों लोग रोड्स द्वीप छोड़कर चले गए हैं। वहीं, पर्यटक आग से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ग्रीस के अनुसार, पिछले सप्ताह ही देश में 35,000 हेक्टेयर (86,500 एकड़) जंगल और अन्य भूमि आग से झुलस गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी एथेंस में गर्मी 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और मध्य ग्रीस में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

बड़ी संख्या में छोड़ रहे लोग अपना घर
रोड्स के जंगल में लगी आग पर काबू पाने व लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए दमकल कर्मचारी लगे हुए है। भूमि और समुद्र के रास्ते से निकासी जारी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ग्रीस में पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को जंगल की आग की वजह से अपना घर छोड़ना पड़ा है। बता दें, रोड्स ग्रीस की सबसे लोकप्रिय जगह मानी जाती है, जहां ब्रिटेन, जर्मन और फ्रांस के लोग अपनी छुट्टियां बिताने आते हैं। 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed