फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   oman flash floods kerala natives death satheesan seeks pm modi intervention

जंग झेल रहे ओमान पर आसमान से बरसी आफत: भीषण बाढ़ से भारी नुकासन की आशंका, दो भारतीय समेत 18 लोगों की मौत

Sun, 22 Mar 2026 05:51 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मस्कट Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 22 Mar 2026 05:51 PM IST
सार

ओमान के अल बतिनाह में आई अचानक बाढ़ में केरल के एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब उनकी गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई। कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर ओमान सरकार के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने की अपील की है। 

विज्ञापन
oman flash floods kerala natives death satheesan seeks pm modi intervention
ओमान में बाढ़ (फोटो AI जनरेटेड है) - फोटो : @AI

विस्तार

Oman Flash Flood: जंग झेल रहे ओमान में आफत की बारिश ने हाल बेहाल कर दिया है। अचानक आई बाढ़ की वजह से अब तक 18 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इनमें केरल के रहने वाले दंपती भी शामिल हैं। वहीं, एक महिला अब भी लापता बताई जा रही हैं। 
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, शनिवार को ओमान के अल बतिनाह गवर्नर के पास एक वाहन अचानक आए मूसलाधार पानी की चपेट में आ गया। चश्मदीदों के मुताबिक, पानी का बहाव इतनी तेजी से आया कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस त्रासदी में यूसुफ और शामला नामक दंपती की जान चली गई। वहीं, रामला नाम की एक महिला अभी भी लापता हैं। हालांकि, ओमान पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
ओमान से दुखद खबर सामने आने के बाद केरल के कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ओमान के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित करे, जिससे राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खनन मंत्रालय का मेगा प्लान: 23 मार्च से शुरू होगा खनिज नीलामी का 7वां चरण, 19 ब्लॉक पर लगेगी बोली


सतीशन ने अपने पत्र में कहा कि लापता महिला रामला की तलाश के लिए चलाए जा रहे 'सर्च ऑपरेशन' को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उनका कहना है कि क्षेत्र में भारी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही साथ,  मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द स्वदेश लाने की व्यवस्था की जाए।

अरब देशों में बदलता मौसम
ओमान जैसे देशों में अचानक आने वाली बाढ़ बेहद खतरनाक होती है। पहाड़ों पर होने वाली बारिश का पानी सूखी घाटियों से होता हुआ कुछ ही मिनटों में रिहायशी इलाकों और सड़कों तक पहुंच जाता है। त्रिथला का यह परिवार भी इसी जल प्रलय का शिकार हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed