फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Oldest Beer Factory found in egypt

मिस्र में मिला बीयर का सबसे पुराना खजाना

Mon, 15 Feb 2021 05:01 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 15 Feb 2021 05:01 AM IST
विज्ञापन
Oldest Beer Factory found in egypt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मिस्र की धरती में बीयर का सबसे पुराना खजाना मिला है। अमेरिका और मिस्र के पुरातत्वविदों को खुदाई में मिली बीयर की एक पुरानी फैक्ट्री को सबसे पुरानी बीयर फैक्ट्री कहा जा रहा है। यह प्राचीन मिस्र के सबसे प्रमुख पुरातत्व स्थलों में शुमार एक जगह पर मिली सबसे पुरानी बियर फैक्ट्री हो सकती है। 

विज्ञापन


प्राचीन वस्तुओं की सर्वोच्च परिषद के महासचिव मुस्तफा वजीरी ने कहा कि यह फैक्ट्री नील नदी के पश्चिम में प्राचीन कब्रिस्तान एबिडोस में मिली है, जो दक्षिणी काहिरा से 450 किलोमीटर दूर है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह फैक्ट्री किंग नारमेर के क्षेत्र में स्थित है, जिन्हें पहले वंशकाल (3150 ईसा.पूर्व से 2613 ईसा.पूर्व) की शुरुआत में प्राचीन मिस्र के एकीकरण के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी के 40 बर्तन भी मिले
वजीरी ने कहा कि पुरातत्वविदों को आठ इकाईयां मिली हैं। प्रत्येक इकाई 20 मीटर (करीब 65 फुट) लंबी, 2.5 मीटर (करीब आठ फुट) चौड़ी है। इनमें मिट्टी के लगभग 40 बर्तन मिले हैं जो बियर के उत्पादन के लिए अनाज और पानी के मिश्रण को गर्म करने मे काम आते होंगे।

इस संयुक्त अभियान की सह-अध्यक्षता न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स संस्थान के डॉक्टर मैथ्यू एडम्स और प्रिंस्टन विश्वविद्यालय में प्राचीन मिस्र इतिहास और पुरातत्व के सहायक प्राध्यापक डेबोरा विसचाक ने की थी। 

एडम्स ने कहा कि बियर से होने वाली शाही रस्मों को पूरा करने के लिए इस इलाके में यह फैक्ट्री लगाई गई होगी। उन्होंने कहा कि पुरातत्वविदों को ऐसे सबूत मिले हैं, जो प्राचीन मिस्र में बलि प्रथाओं के दौरान बियर के इस्तेमाल को दर्शाते हैं। 

प्राचीन वस्तुओं से संबंधित मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन के पुरातत्वविदों ने सबसे पहले 1900 की शुरुआत में इस फैक्ट्री के अस्तित्व का उल्लेख किया था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता चल सका था कि यह किस जगह मौजूद है।


मिस्र की धरती में बीयर का सबसे पुराना खजाना मिला है। अमेरिका और मिस्र के पुरातत्वविदों को खुदाई में बीयर की एक पुरानी फैक्ट्री मिली है। यह प्राचीन मिस्र के सबसे प्रमुख पुरातत्व स्थलों में शुमार एक जगह पर मिली सबसे पुरानी बियर फैक्ट्री हो सकती है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed