फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ohio Governor Mike DeWine Declares October as Hindu Heritage Month US news in Hindi

Hindu Heritage Month: ओहायो ने अक्तूबर को 'हिंदू विरासत माह' घोषित किया; गवर्नर ने किए विधेयक पर हस्ताक्षर

Thu, 09 Jan 2025 08:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, ओहायो
पीटीआई, ओहायो Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Jan 2025 08:50 AM IST
सार

यह विधेयक अब आधिकारिक रूप से कानून बन गया है और 90 दिनों में प्रभावी हो जाएगा। अक्तूबर 2025 ओहियो का पहला आधिकारिक हिंदू विरासत माह होगा।

विज्ञापन
Ohio Governor Mike DeWine Declares October as Hindu Heritage Month US news in Hindi
US Flag - फोटो : ANI

विस्तार

ओहायो के गवर्नर माइक डेविन ने अक्तूबर को 'हिंदू विरासत माह' घोषित करने के लिए एक विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब अमेरिकी राज्य में अक्तूबर का महीना 'हिंदू विरासत माह' के तौर पर मनाया जाएगा। इस विधेयक पर डेविन ने बुधवार को पूर्व राज्य सीनेटर नीरज अंतानी की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए। अंतानी पिछले साल इस कानून के मुख्य प्रायोजक और प्रस्तावक थे। इस दौरान राज्य के कई अन्य सामुदायिक नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन


अंतानी ने कहा, 'मैं ओहायो में अक्तूबर को हिंदू विरासत माह घोषित करने के लिए इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने के लिए गवर्नर डेविन का बहुत आभारी हूं। गवर्नर डेविन का ओहायो में हिंदू समुदाय के साथ लंबे समय से घनिष्ठ संबंध रहा है और मैं उनके नेतृत्व के लिए आभारी हूं। दो साल के लंबे काम के बाद मैं बेहद खुश हूं कि मैं अपने समुदाय के लिए यह उपलब्धि हासिल कर सका।
विज्ञापन


दिसंबर 2024 में ओहायो स्टेट हाउस और सीनेट ने विधेयक पारित किया था 
यह विधेयक अब आधिकारिक रूप से कानून बन गया है और 90 दिनों में प्रभावी हो जाएगा। अक्तूबर 2025 ओहियो का पहला आधिकारिक हिंदू विरासत माह होगा। इससे पहले पिछले महीने यानी दिसंबर 2024 में ओहायो स्टेट हाउस और सीनेट ने इसे लेकर एक विधेयक पारित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधेयक पारित होने के बाद राज्य सीनेटर नीरज एंटनी ने कहा था कि यह ओहियो और देश भर के हिंदुओं की बड़ी जीत है। अब हर अक्तूबर में हम ओहायो में अपनी हिंदू विरासत का जश्न मना सकेंगे। यह ओहायो और पूरे देश में हिंदू अधिवक्ताओं द्वारा किए गए कामों का परिणाम था। मुझे इसे पारित करवाने के लिए उनके साथ साझेदारी करके बहुत खुशी हुई। उन्होंने सीनेट में अपने बिल को HB 173 में बदला था। इसके बाद दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से विधेयक पारित कर दिया। एंटनी ओहायो में पहले हिंदू और भारतीय अमेरिकी राज्य सीनेटर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed