फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Officials say Russian strike in central Ukraine kills 14 people, injures 50

War: संघर्षविराम वार्ता के बीच यूक्रेन पर नहीं रुक रहे रूस के हमले; मिसाइल हमले में 14 की मौत, 50 घायल

Sat, 05 Apr 2025 12:22 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 05 Apr 2025 12:22 AM IST
सार

संघर्ष विराम की बातचीत के बीच रूस ने मध्य यूक्रेन में मिसाइल हमले किए हैं। रूस के इस हमले में 14 लोग मारे गए और 50 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में मारे गए लोगों में छह बच्चे भी शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Officials say Russian strike in central Ukraine kills 14 people, injures 50
रूस और यूक्रेन की जंग - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य यूक्रेन के शहर क्रीवी रीह पर रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जिसमें 14 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हमले में मारे गए लोगों में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृहनगर दिप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र से छह बच्चे भी शामिल हैं। निप्रॉपेट्रोव्स्क क्षेत्र के प्रमुख सेरही लिसाक ने रूसी बैलिस्टिक हमले को नागरिकों के खिलाफ युद्ध करार दिया है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और यूरोपीय अधिकारी रूस पर संघर्ष में संघर्ष विराम स्वीकार करने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन


जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, एक रूसी मिसाइल ने रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया। हमले में पांच इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और बचाव अभियान जारी है। जेलेंस्की ने युद्ध को समाप्त करने की रूस की अनिच्छा पर निराशा जताई और कहा कि रूस हर दिन हमला कर रहा है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- US: 'युद्धविराम पर समझौता न हुआ, तो रूस पर लगाऊंगा सेकंडरी टैरिफ', ट्रंप की पुतिन को धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


मिसाइल और ड्रोन से किए जा रहे हमले यह साबित करते हैं कि रूस केवल युद्ध चाहता है। जेलेंस्की ने यूक्रेन के सहयोगियों (अमेरिका, यूरोप और शेष विश्व) से यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने और मास्को पर युद्ध रोकने के लिए दबाव बढ़ाने का आग्रह किया है। जेलेंस्की ने कहा, अब, यह स्पष्ट है कि कौन शांति चाहता है और कौन युद्ध। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने ब्रसेल्स में नाटो की बैठक में खार्किव हमले का जिक्र करते हुए कहा। हमें रूस पर शांति के लिए दबाव डालना चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें- US: 'यू्क्रेन कभी नाटो का सदस्य नहीं बनने वाला', समझौते पर बातचीत की पेशकश के बीच डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed