फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Ukraine will never become a member of NATO', Donald Trump bluntly offers to negotiate on the agreement

US: 'यू्क्रेन कभी नाटो का सदस्य नहीं बनने वाला', समझौते पर बातचीत की पेशकश के बीच डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक

Mon, 31 Mar 2025 11:45 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Mon, 31 Mar 2025 11:45 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने गलती मानी और समझौते पर बातचीत दोबारा करने की पेशकश की। माना जा रहा है यूक्रेन के नाटो सदस्यता के लिए एंसा किया है। हालांकि ट्रंप ने इसे खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
'Ukraine will never become a member of NATO', Donald Trump bluntly offers to negotiate on the agreement
ट्रंप-जेलेंस्की के बीच बातचीत - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर खनिज समझौते और नाटो सदस्यता को लेकर यूक्रेन के इरादे जाहिर किए। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की समझौते से पीछे हटने की कोशिश करते हैं तो उनको बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन कभी नाटो का सदस्य बनने वाला नहीं है। 
विज्ञापन


यूक्रेन के समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करने के पीछे नाटो सदस्यता पाने की मंशा को ट्रंप ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की एक सौदा करना चाहते हैं। लेकिन मैं देख रहा हूं कि वह खनिज समझौते से पीछे हटने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वह ऐसा करते हैं तो कुछ बड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हमने दुर्लभ खनिज समझौता किया है। जेलेंस्की ने फिर से बातचीत की पेशकश की है। वह नाटो का सदस्य बनना चाहते है। वैसे वह कभी भी नाटो का सदस्य नहीं बनने वाले। वह इसे समझते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'अमेरिका में टिकटॉक के लिए बहुत खरीदार, समय सीमा से पहले पूरा होगा सौदा', राष्ट्रपति ट्रंप का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुतिन के साथ संबंधों को लेकर ट्रंप ने कहा कि हम हमेशा से अच्छे से साथ हैं। मुझे नहीं लगता कि वे अपनी बात से पीछे हटने वाले हैं। मैं उनको लंबे समय से जानता हूं। 


इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी कि अगर यूक्रेन के साथ युद्धविराम समझौता नहीं हुआ तो वह रूस पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाएंगे। सभी प्रकार के तेल पर 25 से 50 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, जो भी रूस से तेल खरीदेगा, वह अमेरिका में केवल तेल ही नहीं, बल्कि अपना कोई भी उत्पाद नहीं बेच सकेगा। हालांकि, उन्होंने इस बात को दोहराया कि उनके और पुतिन के संबंध बहुत अच्छे हैं। 

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद पलटवार को तैयार ईरान, हमले के लिए भूमिगत मिसाइल लॉन्चर किए लोड

18 मार्च को ट्रंप और पुतिन ने की थी बातचीत
ट्रंप और पुतिन ने 18 मार्च को फोन पर बात की थी। अपने चुनाव अभियान के दौरान, ट्रंप ने यूक्रेन में युद्ध को हल करने की कसम खाई थी, इसे अपनी पहली विदेश नीति प्राथमिकता बताया था। वहीं पिछले हफ्ते रूस और यूक्रेन युद्धविराम पर सहमत हुए थे, जिससे काला सागर में सुरक्षित मार्ग उपलब्ध हो सकेगा और एक दूसरे के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को रोका जा सकेगा।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed