US: 'युद्धविराम पर समझौता न हुआ, तो रूस पर लगाऊंगा सेकंडरी टैरिफ', ट्रंप की पुतिन को धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन चेतावनी दी कि अगर युद्धविराम पर समझौता नहीं होता है तो वह रूस पर नए प्रतिबंध लगाएंगे। इस बीच, रूसी ड्रोन हमले में यूक्रेन के खार्किव शहर में दो लोगों की मौत हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी कि अगर यूक्रेन के साथ युद्धविराम समझौता नहीं हुआ तो वह रूस पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाएंगे। इससे पहले ट्रंप ने यूक्रेन और उसके राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर पुतिन की टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई।
दरअसल, ट्रंप ने रविवार सुबह एनबीसी न्यूज को फोन पर इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने पुतिन की उस टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने यूक्रेन को अस्थायी रूप से बाहर शासन के अधीन रखने की बात कही थी। ट्रंप ने कहा कि जब पुतिन ने जेलेंस्की की वैधता पर सवाल उठाना शुरू किया तो वे गुस्से में आ गए।
ये भी पढ़ें: 'हम किसी के अधीन नहीं, अपना भविष्य खुद तय करेंगे', ग्रीनलैंड के PM का अमेरिकी राष्ट्रपति पर पलटवार
समझौता न हुआ तो रूस पर लगाऊंगा द्वितीयक प्रतिबंध
पुतिन ने फिर दोहराया कि जेलेंस्की का कार्यकाल पिछले साल खत्म हो चुका है, इसलिए उनके पास शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने की वैधता नहीं है। यूक्रेन के संविधान के अनुसार, मार्शल लॉ के दौरान देश में राष्ट्रीय चुनाव करना अवैध है। ट्रंप ने क्रिस्टन वेल्फर से कहा, अगर समझौता नहीं होता और मुझे लगा कि इसमें रूस की गलती है, तो मैं रूस पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाऊंगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रकार के तेल पर 25 से 50 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, जो भी रूस से तेल खरीदेगा, वह अमेरिका में केवल तेल ही नहीं, बल्कि अपना कोई भी उत्पाद नहीं बेच सकेगा। हालांकि, उन्होंने इस बात को दोहराया कि उनके और पुतिन के संबंध बहुत अच्छे हैं।
अमेरिका रूस और यूक्रे के बीच तीन साल से जारी युद्ध को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करने के लिए युद्धविराम समझौते की कोशिश कर रहा है। रूस ने अमेरका के तीस दिन के तत्काल पूर्ण युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज किया है। काला सागर क्षेत्र में आंशिक युद्धविराम की संभावना भी तब अटक गई, जब क्रेमलिक के वार्ताकारों ने कड़ी शर्तें रख दीं।
ये भी पढ़ें: फ्रांस ने अमेरिका पर लगाया कंपनियों के कामकाज में दखल देने का आरोप, ट्रंप की नीति से जुड़ा विवाद
रूस ने ड्रोन हमले में यूक्रेनी अस्पताल और शॉपिंग सेंटर को बनाया निशाना
ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब यूक्रेन पर युद्धविराम के लिए भारी दबाव बनाया जा रहा है। इस बीच, रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में एक सैन्य अस्पताल, शॉपिंग सेंटर और अपार्टमेंट ब्लॉक को निशाना बनाया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।
नया अभियान शुरू करने की तैयारी में रूसी सेना
यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने शनिवार देर रात सैन्य अस्पताल पर हमले की निंदा की। इसमें उपचार करा रहे सैनिक भी हताहत हुए। क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव के मुताबिक, मृतकों में एक 67 वर्षीय पुरुष और 70 वर्षीय महिला शामिल हैं। यूक्रेन सरकार और उसके सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि रूसी सेना आने वाले हफ्तों में एक नया सैन्य अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद कीव पर दबाव बढ़ाना और युद्धविराम वार्ता में क्रेमलिन की स्थिति मजबूत करना है।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.