{"_id":"60696b0e2655ce3fce2f5c9a","slug":"official-wife-sudden-posed-naked-during-the-zoom-meeting-held-in-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका: जूम मीटिंग के दौरान नेता को होना पड़ा शर्मसार, बिना कपड़ों में पीछे खड़ी हो गई पत्नी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण अफ्रीका: जूम मीटिंग के दौरान नेता को होना पड़ा शर्मसार, बिना कपड़ों में पीछे खड़ी हो गई पत्नी
Sun, 04 Apr 2021 01:02 PM IST
प्रियंका तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहांसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहांसबर्ग
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:02 PM IST
सार
- दक्षिण अफ्रीका में जूम एप पर कोरोना को लेकर चल रही थी मीटिंग
- बिना कपड़ों के नजर आने लगी नेता की पत्नी
- शर्मिंदा होकर मांगी माफी
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में जूम मीटिंग के दौरान नेता को होना पड़ा शर्मसार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के दौर में बहुत कुछ बदल गया है। इस दौर में लोगों का कामकाज का तरीका भी काफी हद तक बदल गया है। अब लोग ऑफिस का आधे से ज्यादा काम घर पर ही रहकर निपटा लेते हैं। ऐसे में ऑनलाइन मीटिंग करने का चलन भी काफी बढ़ गया है, लेकिन कई बार ऑनलाइन मीटिंग को लेकर शर्मसार कर देने वाली खबरें सामने आई हैं। ऐसी ही एक खबर दक्षिण अफ्रीका से भी सामने आई है। दरअसल, यहां मंगलवार को नेताओं की जूम मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान अचानक एक नेता की पत्नी अपने पति के पीछे बिना कपड़ों के (नग्न) अवस्था में दिखाई दी, जिस वजह से नेता व उनकी पत्नी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।
दक्षिण अफ्रीका में 23 पारंपरिक नेताओं की संस्था नेशनल हाउस ऑफ ट्रेडिशनल लीडर्स के एक सदस्य, Xolile Ndevu ने मंगलवार को बैठक के दौरान पूर्वी केपटाउन में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और इससे होने वाली मौतों पर चर्चा कर रहे थे। वह बता रहे थे कि कैसे पूर्वी केपटाउन में डॉक्टरों के साथ मिलकर वह काम कर रहे हैं। इसी दौरान उनकी पत्नी अचानक बिना कपड़े पहने उनके पीछे दिखाई देने लगीं। जब जूम मीटिंग में मौजूद बाकी नेताओं और सांसदों ने Ndevu की पत्नी को देखा तो चौंक गए। उसी दौरान एक अन्य नेता ने Ndevu से कहा आपकी पत्नी बिना कपड़ों के सबको अपने स्क्रीन पर दिख रही हैं। इतना सुनते ही Ndevu काफी शर्मसार हो गए और कैमरे को पॉज कर लिया।
बता दें मीटिंग में मौजूद एक नेता ने Ndevu को तुंरत ही टोकते हुए कहा था, 'आपके पीछे खड़ी महिला ने ठीक से कपड़े नहीं पहने हैं। हम सब कुछ देख रहे हैं। क्या आपने उन्हें बताया नहीं कि आप मीटिंग में हैं। यह बहुत परेशान करने वाला है जो हम देख रहे हैं।' इसके बाद Ndevu ने मीटिंग में मौजूद सभी अन्य नेताओं से माफी मांगते हुए कहा, 'जो कुछ भी हुआ उसका मुझे बेहद खेद है। मैं कैमरे पर ध्यान केंद्रित कर रहा था और मैंने पीछे नहीं देखा, मैं बहुत शर्मिंदा हूं।'
विज्ञापन
इतना ही नहीं इस घटना को लेकर अगले दिन Ndevu की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया। उनकी तरक से सफाई में कहा गया, 'यह जूम तकनीक हमारे लिए नई है और हमें कभी इसके लिए प्रशिक्षित नहीं किया गया। हमारे घर में भी यह नया है इसलिए हम इसे सीखकर प्राइवेसी रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह मीटिंग रात 10 बजे तक खत्म हो जानी चाहिए थी लेकिन यह उसके बाद भी चलती रही। उसी दौरान पत्नी बाथरूम में चली गई। वह इस बात से अनजान थी कि मीटिंग अब भी चल रही है और ऐप का कैमरा ऑन है।