फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Offensive graffiti spray painted on synagogue house in Sydney investigations underway news in hindi

Australia: सिडनी में यहूदी धर्मस्थलों की दीवारों के बाहर लिखी गई आपत्तिजनक टिप्पणियां, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 Jan 2025 05:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 11 Jan 2025 05:16 PM IST
सार

शुक्रवार को दक्षिणी सिडनी के अल्लावा यहूदी धर्मस्थल में तोड़फोड़ की गई और बाहरी दीवारों पर स्प्रे पेंट से स्वास्तिक भी बनाए। शनिवार को क्वींस पार्क के हेनरी स्ट्रीट में अधिकारी एक घर में पहुंचे।

विज्ञापन
Offensive graffiti spray painted on synagogue house in Sydney investigations underway news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक यहूदी धर्मस्थल और एक घर के बाहर आपत्तिजनक ग्राफिटी (दीवारों पर बनाई जाने वाली कलाकृति) स्प्रे पेंट किया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे घटना की जानकारी मिली। उन्हें बताया गया कि सिडनी के न्यूटाउन में जॉर्जिना स्ट्रीट के एक यहूदी धर्मस्थल के बाहर ग्राफिटी स्प्रे पेंट किया गया है। वहां लाल रंग के स्वास्तिक बनाए गए थे। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने तस्वीरें साझा की, जिसमें दो लोगों को देखा गया। एक ने हल्के रंग के जूते, काली हूडी और गहरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। वह बाइक से आया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अल्लावा यहूदी धर्मस्थल में तोड़फोड़
इससे पहले शुक्रवार को दक्षिणी सिडनी के अल्लावा यहूदी धर्मस्थल में तोड़फोड़ की गई और बाहरी दीवारों पर स्प्रे पेंट से स्वास्तिक भी बनाए। शनिवार को क्वींस पार्क के हेनरी स्ट्रीट में अधिकारी एक घर में पहुंचे। उन्हें बताया गया कि संपत्ति के पास यहूदी विरोधी शब्दों का स्प्रे पेंट किया गया था। इस सप्ताह स्ट्रीट पर यह दूसरी घटना है। इससे पहले सोमवार को भी यही वाक्य एक कार के किनारे लिखा हुआ था। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने की घटना की निंदा
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इन घटनाओं की निंदा की। उन्होंने कहा, "यहूदी विरोध एक अभिशाप है।" पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है। न्यू साउथ वेल्स के यहूदी बोर्ड ऑफ डेप्युटीज के अध्यक्ष डेविड ओसिप ने कहा, "धर्म स्थलों को निशाना बनाने पर हम सभी को दुख होना चाहिए। कोई यह नहीं सोचता कि यह सिर्फ बर्बरता की हरकतें हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इन नफरत फैलाने वाले लोगों को यह जानने की जरूरत है कि वे कभी सफल नहीं होंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिंस ने अस्थाई सुरक्षा कदमों में योगदान के लिए न्यू साउथ वेल्स यहूदी बोर्ड ऑफ डेप्युटीज को 340,000 अमेरिकी डॉलर का अनुदान देने की घोषणा की। मानहानि विरोधी आयोग के अध्यक्ष डीविर अब्रामोविच ने इन घटनाओं को यहूदी समुदाय के लिए आतंकवाद का खतरा बताया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed