{"_id":"67fd53a0af6d0991d70f7eb7","slug":"nvidia-plans-to-manufacture-ai-chips-in-us-for-first-time-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में एआई सुपर कंप्यूटर बनाएगी एनवीडिया, चार साल में होगा करीब 500 अरब डॉलर का निवेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में एआई सुपर कंप्यूटर बनाएगी एनवीडिया, चार साल में होगा करीब 500 अरब डॉलर का निवेश
Mon, 14 Apr 2025 11:57 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:57 PM IST
सार
US: एनवीडिया ने पहली बार अमेरिका में अपने एआई सुपर कंप्यूटर बनाने का ऐलान किया है। कंपनी अगले चार साल में एरिजोना और टेक्सास में 500 अरब डॉलर का निवेश कर एआई चिप और सुपरकंप्यूटर का उत्पादन करेगी, जिससे अमेरिका की आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी।
विज्ञापन
जेन्सन हुआंग, सीईओ एनवीडिया
- फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तकनीकी कंपनी एनवीडिया ने सोमवार को बड़ा एलान किया। कंपनी ने कहा कि वह पहली बार अमेरिका में अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सुपर कंप्यूटर बनाएगी।
विज्ञापन
एनवीडिया ने बताया कि वह एरिजोना और टेक्सास में 10 लाख वर्ग फीट से ज्यादा की जगह पर बुनियादी ढांचा बनाएगी, जहां उसकी खास एआई चिप ब्लैकवेल का निर्माण और परीक्षण किया जाएगा। टेक दिग्गज ने कहा कि इस परियोजना में वह अगले चार साल में करीब आधा ट्रिलियन डॉलर का तकनीकी ढांचा तैयार करेगा। एनवीडिया के संस्थापक जेन्सन हुआंग ने कहा, दुनिया की एआई तकनीक का इंजन पहली बार अमेरिका में तैयार हो रहा है। अमेरिका में विनिर्नाण से हमें एआई चिप और सुपरकंप्यूटर की जबरदस्त और लगातार बढ़ती मांग को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी। हमारी आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) मजबूत होगी और हमारी संकट से निपटने की ताक त भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: टैरिफ विवाद के बीच वियतनाम पहुंचे जिनपिंग, कहा- व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं होता
विज्ञापन
टेक कंपनी की ओर से यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब ट्रंप प्रशासन ने कहा कि स्मार्टफन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर दी गई टैरिफ छूट केवल अस्थायी राहत है। यह छूट तब तक के लिए है, जब तक अधिकारी सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए एक नई टैरिफ प्रणाली तैयार नहीं कर लेते। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि टैरिफ में दी गई छूट इतनी बड़ी नहीं है। उन्होंने बताया कि यह छूट इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य जरूरी पार्ट्स पर लगने वाले अमेरिकी टैरिफ के असर को थोड़ा कम तो करेगी, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं करेगी।
अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने रविवार को एबीसी न्यूज के दिस वीक कार्यक्रम में कहा, इन उत्पादों को पारस्परिक टैरिफ से छूट दी गई है, लेकिन ये अब भी सेमीकंडक्टर टैक्स में शामिल हैं, जो संभवत: आने वाले एक या दो महीने में लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन