coronavirus Update: भारत ने दी सिंगापुर यात्रा से बचने की सलाह...इटली में दूसरी मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2,345 तक पहुंच चुकी है। वहीं संक्रमण के मामले 76,288 तक पहुंच गए हैं।लगातार दूसरे देशों में भी इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इटली में मौत का पहला मामला सामने आया है। वहीं वुहान जाने वाला भारतीय विमान अबतक रवाना नहीं हो सका है। इसे लेकर चीन ने सफाई दी है कि उसकी तरफ से देरी नहीं हो रही है। अबतक का अपडेट-
सिंगापुर जाने से बचें
कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा ने उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि लोग सिंगापुर की अनावश्यक यात्रा करने से बचें। जो लोग चीन, हांगकांग, सिंगापुर, थाइलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया से आ रहे हैं उनकी एयरपोर्ट पर जांच जारी रहेगी। जो यात्री नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम, मलेशिया से आ रहे हैं उनकी भी जांच होगी।
Union Cabinet Secretary Rajiv Gauba: People coming from China, Hong Kong, Singapore, Thailand, Japan & South Korea will continue to be screened for their universal health at airports. From Monday, passengers coming from Nepal, Indonesia, Vietnam & Malasia will also be screened. https://t.co/8NIOVT6tnS
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 22, 2020
कोरोना वायरस से इटली में दूसरी मौत: एएनएसए
कोरोना वायरस के कारण इटली में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इटली की समाचार एजेंसी एएनएसए ने शनिवार को यह जानकारी दी। लोम्बार्डी के उत्तरी क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई, इससे पहले कोरोना वायरस की चपेट में आने से शुक्रवार को 78 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इटली के उत्तरी क्षेत्रों में मामले सामने आने के चलते दुकानों, कार्यालयों और सामुदायिक केंद्रों को बंद कर दिया गया।
संयुक्त अरब अमीरात में मामलों की संख्या बढ़कर 11 हुई
संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस की जांच में दो और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ यहां पीड़ितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार इन दो पुरुष मरीजों में फिलीपीन का 34 वर्षीय व्यक्ति और बांग्लादेश का 39 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। संयुक्त अरब अमीरात के स्वास्थ्य व रोकथाम मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि ये लोग कोरोना वायरस से पीड़ित चीन के एक मरीज से सीधे तौर पर संपर्क में थे।
आमिर खान ने चीनी प्रशंसकों से एहतियात बरतने का अनुरोध किया
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान चीन में बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने देश में कोरोना वायरस महामारी को लेकर चिंता जाहिर करते हुए लोगों को एहतियात बरतने और संकट की इस घड़ी में सरकार के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। चीन में कोरोना वायरस के कारण 2,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
आमिर खान ‘3 इडियट्स’ और ‘दंगल’ जैसी अपनी फिल्मों को चीन में मिली बड़ी सफलता के कारण वहां घर-घर में लोकप्रिय हुए हैं। अभिनेता वीबो सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने चीनी प्रशंसकों से संपर्क में रहते हैं, जो ट्विटर के ही समान है।
वीबो अकाउंट पर शुक्रवार को चीनी भाषा के साथ एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए कहा- चीन में मेरे सभी दोस्तों को नमस्कार। जब से मैंने वहां कोरोना वायरस के फैलने के बारे में सुना है तब से मैं बेहद चिंतित हूं। मैं अपने कुछ दोस्तों के संपर्क में हूं और इस त्रासदी को लेकर मेरे दिल में बहुत पीड़ा हो रही है। इस बीमारी के कारण अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी सहानुभूति है।