फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NSA DovalNSA Doval attended Colombo Security Conclave meeting expressed commitment on security of Indian Ocean

CSC: कोलंबो सुरक्षा कॉन्कलेव की बैठक में शामिल हुए एनएसए डोभाल, हिंद महासागर की सुरक्षा पर जताई प्रतिबद्धता

Fri, 08 Dec 2023 02:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉरीशस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉरीशस Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 08 Dec 2023 02:52 AM IST
सार

बैठक के दौरान, सदस्य देशों ने पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों से हिंद महासागर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। मॉरीशस के भारतीय उच्चायोग ने कहा कि उच्च स्तरीय बैठक में 2024 की गतिविधियों के रोडमैप पर सहमति बनी।

विज्ञापन
NSA DovalNSA Doval attended Colombo Security Conclave meeting expressed commitment on security of Indian Ocean
अजीत डोभाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मॉरीशस के दौरे पर हैं। इस दौरान डोभाल मॉरीशस के पोर्ट लुइस में आयोजित क्षेत्रीय समूह कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव की छठीं एनएसए-राज्य स्तरीय बैठक में शामिल हुए। बता दें, सीएससी के सदस्यों में भारत, मालदीव, मॉरीशस और श्रीलंका शामिल हैं। बांग्लादेश और सेशेल्स समूह के पर्यवेक्षक हैं। बैठक में डोभाल ने सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में सीएससी के महत्व को बताया।
विज्ञापन


2024 की गतिविधियों के रोडमैप पर सहमति 
बैठक के दौरान, सदस्य देशों ने पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों से हिंद महासागर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। मॉरीशस के भारतीय उच्चायोग ने कहा कि उच्च स्तरीय बैठक में 2024 की गतिविधियों के रोडमैप पर सहमति बनी। उच्चायोग ने ट्वीट कर बताया कि भारत, मॉरीशस, श्रीलंका, सेशेल्स और बांग्लादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने मॉरीशस में कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव की एनएसए-स्तरीय बैठक में भाग लिया। इस दौरान एनएसए अजीत डोभाल ने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में सीएससी की भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने जुड़ाव का महत्व भी समझाया। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा के वर्तमान परिदृश्य और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन


जानिए क्या है सीएससी
कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव का गठन वर्ष 2011 में भारत, श्रीलंका और मालदीव के त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा समूह के रूप में किया गया था। वर्ष 2022 में गतिविधियों के रोडमैप का और विस्तार किया गया और सदस्य देशों यानी भारत, श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस ने बांग्लादेश और सेशेल्स के साथ पर्यवेक्षक देशों के रूप में भाग लिया। सीएससी के पांच स्तंभ हैं। इसमें समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद और कट्टरपंथ, तस्करी और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध, साइबर सुरक्षा और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय सहायता और आपदा राहत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed