फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NSA Ajit Doval Meets Russian NSA Nikolai patrushev in Moscow

रूस पहुंचे अजीत डोभाल, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने का संकल्प

Wed, 21 Aug 2019 10:13 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
NSA Ajit Doval Meets Russian NSA Nikolai patrushev in Moscow
अजित डोभाल अपने रूसी समकक्ष निकोलइ पैत्रुशेव के साथ - फोटो : ANI
मास्को पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपने रूसी समकक्ष से मुलाकात करने के दौरान भारत और रूस ने बुधवार को आतंकवाद के खिलाफ अपने सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया और संप्रभुत्ता, क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने तथा तीसरे पक्षों के गैर हस्तक्षेप के लिए परस्पर सहयोग का संकल्प लिया।
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, डोभाल की उनके रूसी समकक्ष निकोलइ पैत्रुशेव के साथ बैठक में सितंबर की शुरुआत में इस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्लादिवोस्तोक की यात्रा की तैयारियों पर भी बातचीत की गई।
विज्ञापन


इसमें बताया गया कि उन्होंने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा परिषदों के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की।

बयान में जम्मू कश्मीर पर भारत के हाल के फैसलों का जिक्र करते हुए कहा गया, "द्विपक्षीय विचार-विमर्श और संप्रभुत्ता, क्षेत्रीय अखंडता और तीसरे पक्षों के गैर हस्तक्षेप के सिद्धांतों के लिए परस्पर सहयोग की महत्ता पर दोनों पक्षों का लंबे समय से रहा रुख कायम है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोभाल ने रोस्कोस्मोस स्टेट कोरपोरेशन फॉर स्पेस एक्टिविटीज के निदेशक दिमित्री रोगोजिन से भी मुलाकात की और अंतरिक्ष के क्षेत्र तथा गगनयान कार्यक्रम में चल रहे सहयोग की समीक्षा की।

रोगोजिन ने चंद्रयान कार्यक्रम की प्रगति की प्रशंसा की और इस अभियान की सफलता के लिए रूस की ओर से शुभकामनाएं एवं सहयोग व्यक्त किया।

दोनों पक्षों ने अंतरिक्ष सहयोग के दीर्घकालीन आयामों पर भी चर्चा की। व्लादिवोस्तोक में द्विपक्षीय सम्मेलन में भी इस मुद्दे पर चर्चा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed