{"_id":"5cb50ba5bdec22143439e17e","slug":"nris-living-in-uae-do-not-have-the-facility-of-e-voting-in-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई में रह रहे एनआरआई को चुनाव में ई-वोटिंग की सुविधा नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई में रह रहे एनआरआई को चुनाव में ई-वोटिंग की सुविधा नहीं
Tue, 16 Apr 2019 04:24 AM IST
राजेश सैनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 16 Apr 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
मतदान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social media
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे भारतीय प्रवासियों (एनआरआई) को 2019 के आम चुनावों में ऑनलाइन वोटिंग की व्यवस्था नहीं दी गई है। दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोमवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
महावाणिज्य दूतावास ने उन अटकलों को खारिज कर दिया, जिसमें संभावना जताई जा रही थी कि यूएई में रह रहे भारतीय प्रवासियों को भारत में जारी लोकसभा चुनावों में ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा दी जा सकती है। दुबई में महावाणिज्य दूतावास के अधिकारी विपुल ने कहा कि यहां रह रहे एनआरआई को ई वोटिंग सुविधा नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर ई वोटिंग को लेकर चल रही खबरें महज अफवाह हैं, इसका हकीकत से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन