फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Now the women of Saudi Arabia will be seen running the bullet train first batch is ready

Saudi Arabia: अब बुलेट ट्रेन दौड़ाती नजर आएंगी सऊदी अरब की महिलाएं, ट्रेनिंग के बाद पहला बैच तैयार

Mon, 02 Jan 2023 10:32 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 10:32 PM IST
सार

सऊदी अरब के रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें महिला बुलेट ट्रेन ड्राइवर नजर आ रही हैं। महिलाएं पुरुष सहयोगियों के साथ नजर आ रही हैं।  

विज्ञापन
Now the women of Saudi Arabia will be seen running the bullet train first batch is ready
बुलेट ट्रेन की महिला ड्राइवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्राउन प्रिंस मोहम्म बिन सलमान के विजन-2030 के तहत महिलाओं का एक और सपना पूरा होने जा रहा है। दरअसल, सऊदी अरब की महिलाएं अब बहुत जल्द बुलेट ट्रेन चलाती हुईं नजर आएंगी। इससे चार साल पहले महिलाओं के ड्राइविंग करने पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया था। 

विज्ञापन


सऊदी अरब के रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें महिला बुलेट ट्रेन ड्राइवर नजर आ रही हैं। महिलाएं पुरुष सहयोगियों के साथ नजर आ रही हैं।  पहले बैच में 32 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनकी नियुक्ति मक्का और मदीना के बीचत चलने वाली बुलेट ट्रेन में की गई है। 
विज्ञापन


सऊदी अरब रेलवेज (एसएआर) ने यह वीडियो नए साल 2023 के पहले दिन साझा किया है। वीडियो में एक महिला ड्राइवर कहते हुए सुनाई दे रही हैं- "हम इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। हमें फख्र है कि यह मौका मिला।" ये प्रशिक्षित महिलाएं अब 453 किलोमीटर लंबी हर्मेन हाईस्पीड लाइन (मक्का - मदीना को जोड़ने वाली) पर बुलेट ट्रेन दौड़ाती हुईं नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए साल 2022 के शुरुआत में तीस बुलेट ट्रेन ड्राइवर की भर्तियां निकाली गईं थीं। बाद में इन्हें बढ़ाकर 32 कर दिया गया। इन 32 वैकेंसी के लिए 28 हजार महिलाओं ने अप्लाई किया था। 


बीते साल सऊदी अरब में पहली बार महिलाओं ने ऊंटों की शिप्ट ऑफ द डेजर्ट प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। रियाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में चालीस महिलाओं ने हिस्सा लिया था। ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन की रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में सऊदी अरब में नौकरी करने वाली महिलाएं बीस फीसदी थीं। 2022 में यह आंकड़ा 33 फीसदी तक हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed