उत्तरी आयरलैंड में अब समलैंगिक विवाह और गर्भपात अपराध नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी आयरलैंड में सोमवार को समलैंगिक विवाह और गर्भपात को कानूनी वैधता मिल गई। सरकार ने समलैंगिक विवाह और गर्भपात के प्रति उदार रवैया अपनाते हुए कहा कि यहां समलैंगिक विवाह करना और गर्भपात करवाना अब वैध होगा।
बता दें कि, उत्तरी आयरलैंड में गर्भपात कानून दुनिया में सबसे अधिक कड़े माने जाते थे। गर्भपात को लगभग सभी मामलों में प्रतिबंधित कर दिया गया था। अगर महिला की जान जोखिम में हो तब ही गर्भपात की अनुमति मिलती थी। लेकिन उत्तरी आयरलैंड के सख्त गर्भपात कानून में संशोधन की मांग को लेकर हजारों की संख्या में लोग राजधानी बेलफास्ट की सड़कों पर उतर आए थे। इसके बाद सरकार को जनता की मांग के आगे झुकना पड़ा। हालांकि, डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (DUP) के नेताओं ने इस कानून को पास होने से रोकने की कोशिश भी की।
Same-sex marriage and abortion laws liberalised in Northern Ireland: AFP news agency
— ANI (@ANI) October 22, 2019