{"_id":"5b624e9d4f1c1bed5e8b698a","slug":"now-facebook-will-relieve-your-social-media-addiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आपकी सोशल मीडिया की लत छुड़ाएगा फेसबुक ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अब आपकी सोशल मीडिया की लत छुड़ाएगा फेसबुक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 06:03 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया की लत से पूरी दुनिया परेशान है। अब इस लत को छुड़ाने में सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ही आपकी भी मदद करेगी। एक बयान जारी करते हुए फेसबुक ने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर समय प्रबंधन में उसके नए टूल्स मदद करेंगे। बयान में कहा गया कि हम चाहते हैं कि लोग अपनी इच्छानुसार, सकारात्मक और प्रेरणादायक होने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर समय बिताएं। इसके साथ ही माता-पिता और बच्चे अपनी आदतों के बारे में बात करें, जो कि उनके लिए सही है।
विज्ञापन
फेसबुक ने कहा कि वह एप पर ऐसा सुविधा उपलब्ध कराएगा कि लोग तय कर सकेंगे कि वह कितना समय बिताएं। इसके बाद समय समाप्त होने पर फेसबुक उन्हें हर दिन एक अलर्ट भेजेगा। इसमें सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन को बंद करने का भी विकल्प रहेगा।
विज्ञापन
फेसबुक ने पिछले कुछ समय में अपनी सामग्री में काफी बदलाव किया है। इसमें इस साल की शुरुआत में दोस्तों और परिवार के लोगों के पोस्ट को अधिक दिखाने का इंतजाम शामिल था। बता दें कि इंस्टाग्राम, फेसबुक का ही हिस्सा है।
विज्ञापन