फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Now children above 12 years of age in Germany will also be vaccinated facility will be available from June 7

कोरोना वैक्सीनेशन: जर्मनी में अब 12 से अधिक उम्र के बच्चों को भी लगेगा टीका, 7 जून से मिलेगी सुविधा

Fri, 28 May 2021 11:26 AM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 28 May 2021 11:26 AM IST
सार

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने बताया कि सात जून से कोरोना की वैक्सीन 12 से 15 साल के बच्चों को भी लगाई जाएगी। इससे सितंबर से स्कूल पहले की तरह सुचारू रूप से चल सकेंगे।

विज्ञापन
Now children above 12 years of age in Germany will also be vaccinated facility will be available from June 7
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश और दुनिया में कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अभी तक वयस्क लोगों को ही कोरोना का टीका लगाया जा रहा था, लेकिन अब अमेरिका सहित दुनिया के कई और देशों में बच्चों को फाइजर की वैक्सीन लगाई जा रही है। इस बीच जर्मनी से  भी अच्छी खबर आई है। दरअसल, यहां अब बच्चों को भी अगले माह से कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने जानकारी दी कि सात जून से कोरोना की वैक्सीन 12 से 15 साल के बच्चों को भी लगाई जाएगी। इधर, यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने पहले ही 16 से 18 साल के बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने की इजाजत दे रखी है।

विज्ञापन

पत्रकारों से की बातचीत
पत्रकारों से बातचीत के दौरान एंजेला मर्केल ने कहा कि 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे 7 जून से वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अपने बच्चों को कोरोना का टीका लगवाना चाहते हैं, उन्हें अगस्त यानी स्कूल के नए सीजन से पहले वैक्सीन की दोनों डोज मिल जाएगी। मर्केल ने कहा, 'माता-पिता के लिए यह मैसेज है कि किसी भी बच्चे के लिए वैक्सीन अनिवार्य नहीं होगा।' उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को टीकाकरण की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही यह सोचना पूरी तरह से गलत होगा कि आप केवल टीकाकरण वाले बच्चे के साथ ही छुट्टी पर जा सकते हैं।’

विज्ञापन

हर्ड इम्यूनिटी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
बच्चों के टीकाकरण को महामारी के खिलाफ लड़ाई में हर्ड इम्यूनिटी बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जाता है। मालूम हो कि इसी माह मई में कनाडा के स्वास्थ्य नियामक ने 12 से 16 साल के बच्चों के लिए फाइजर कंपनी की कोरोना वैक्सीन को अधिकृत किया है। इसके अलावा अमेरिका सहित कई खाड़ी देशों में भी यह वैक्सीन बच्चों को लगाई जा रही है। फाइजर ने मार्च के अंत में अमेरिका के 12 से 15 वर्ष के 2,260 स्वयंसेवकों पर किए गए एक अध्ययन के प्रारंभिक नतीजे जारी किए थे। इससे यह पता चला था कि टीका ले चुके बच्चो में से किसी में भी कोरोना के कोई मामले नहीं दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed