फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nova Scotia floods cause unimaginable damage; four people missing

Canada: नोवा स्कॉशिया में पांच दशकों बाद आई बाढ़, पूरे प्रांत में तबाही का मंजर; चार लोग लापता

Sun, 23 Jul 2023 10:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटेवा Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 23 Jul 2023 10:45 AM IST
सार

नोवा स्कॉशिया के प्रीमियर टिम ह्यूस्टन ने कहा कि हमारे सामने एक डरावनी स्थिति है। कम से कम सात पुलों को बदलना होगा या उनका पुनर्निर्माण करना होगा। उन्होंने कहा कि घरों का डूबना सबसे बड़ी क्षति है। यह अकल्पनीय है।

विज्ञापन
Nova Scotia floods cause unimaginable damage; four people missing
नोवा स्कॉशिया में पांच दशकों बाद आई बाढ़ - फोटो : social media

विस्तार

अटलांटिक कनाडा के नोवा स्कॉशिया में पांच दशकों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। इसके कारण यहां बाढ़ आ गई और भारी नुकसान हुआ। अधिकारियों का कहना है कि दो बच्चों सहित चार लोग लापता हैं। 

विज्ञापन

50 से अधिक वर्षों बाद आया तूफान

कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प के मौसम विज्ञानी रयान स्नोडन के अनुसार, इस साल आई बारिश ने सन् 1971 में आए तूफान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दरअसल, नोवा स्कॉशिया में शुक्रवार को तूफान आया और तेज बारिश शुरू हो गई। 

विज्ञापन

तीन महीने की बारिश एक दिन में बरसी

यहां 24 घंटे के अंदर कुछ क्षेत्रों में 25 सेमी (10 इंच) से अधिक बारिश हुई। आमतौर पर इतनी बारिश तीन महीनों में होती है। एक दिन में इतनी भयंकर बारिश के कारण बाढ़ आ गई। इसकी वजह से सड़कें बह गईं, पुल क्षतिग्रस्त हो गए और इमारतें डूब गईं। पूरे प्रांत में तबाही का मंजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से मांगेंगे मदद 

नोवा स्कॉशिया के प्रीमियर टिम ह्यूस्टन ने कहा कि हमारे सामने एक डरावनी स्थिति है। कम से कम सात पुलों को बदलना होगा या उनका पुनर्निर्माण करना होगा। उन्होंने कहा कि घरों का डूबना सबसे बड़ी क्षति है। यह अकल्पनीय है। स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रांत संघीय सरकार से मदद मांगेंगे। वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी बाढ़ को लेकर चिंता जताई। उन्होंने वादा किया कि हर संभव मदद करेंगे। 

मौसम संबंधी आपदाओं से घिरा यह साल

कनाडा में यह साल मौसम संबंधी आपदाओं से घिरा देखा गया है। पहले ही यहां जंगल में लगी आग ने रिकॉर्ड संख्या में हेक्टेयर को जला दिया, जिससे संयुक्त राज्य अमेरिका में धुएं के बादल देखे जा सकते हैं। वहीं, इस महीने की शुरुआत में तेज बारिश के कारण कई पूर्वी अमेरिकी राज्यों में बाढ़ आ गई।

लोगों को दी सलाह

नोवा स्कॉशिया के सबसे बड़े शहर हैलिफैक्स और चार अन्य क्षेत्रों को मौजूदा स्थिति के कारण अधिकारियों द्वारा आपातकाल की स्थिति में रखा गया है। हैलिफैक्स में क्षेत्रीय नगर पालिका ने सड़कों और बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान होने की सूचना दी है। निवासियों को घर पर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही लोगों से यह भी कहा है कि वह अपने वाहनों का इस्तेमाल न करें।

80 हजार लोग बिना बिजली के

पुलिस का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि ह्यूस्टन में एक कार पानी में डूब गई, जिसकी वजह से दो बच्चे लापता हो गए। वहीं, एक अलग घटना में एक व्यक्ति और एक युवक के भी लापता होने की सूचना मिली जब उनका वाहन पानी में डूब गया। इसके अलावा, एक समय पर 80,000 से अधिक लोग बिना बिजली के रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed