फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nostradamus Of US Elections Reveals Who Should Be Kamala Harris Vice President Pick

US: 'अमेरिका के नास्त्रेदमस' का कमला हैरिस के रनिंग मेट को लेकर बड़ा खुलासा, जानें किसके नाम पर दिया जोर

Sun, 04 Aug 2024 09:31 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 04 Aug 2024 09:31 AM IST
सार

एलन लिक्टमैन ने कहा कि वह नहीं सोचते कि उपराष्ट्रपति के चुने जाने पर चुनाव में कोई बदलाव आता है, मगर उपराष्ट्रपति चुनना अविश्वसनीय रूप से बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Nostradamus Of US Elections Reveals Who Should Be Kamala Harris Vice President Pick
अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले एलन लिक्टमैन राष्ट्रपति चुनाव से पहले हमेशा भविष्यवाणी करते हैं। सबसे खास बात यह है कि उनकी भविष्यवाणियां अक्सर सही साबित होती हैं। पिछले 10 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में से नौ भविष्यवाणियां एकदम सही निकली हैं, जिनकी वजह से उन्हें एक अलग पहचान मिली है। अब उन्होंने इस बात की भविष्यवाणी की है कि राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस का रनिंग मेट यानी उपराष्ट्रपति कौन होगा। 

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति चुनना जरूरी
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लिक्टमैन ने एक यूट्यूब स्ट्रीमिंग के दौरान कहा, 'मैं नहीं सोचता कि उपराष्ट्रपति के चुने जाने पर चुनाव में कोई बदलाव आता है, मगर उपराष्ट्रपति चुनना अविश्वसनीय रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि जिन नामों की समीक्षा की गई है, वे सभी योग्य हैं। मेरे विचार से नाम घटकर दो रह गए हैं।'
विज्ञापन


इन नामों का दिया सुझाव
नास्त्रेदमस कहे जाने वाले शख्स ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर एरिजोना के सीनेटर मार्क केली और पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शैपिरो का नाम सुझाया है। उनका कहना है कि शैपिरो इस पद के लिए एक अच्छे विकल्प थे क्योंकि वह प्रमुख रूप से योग्य थे। वह देश के एक क्षेत्र में लोकप्रिय हैं यानी कुल मिलाकर अच्छी खासी लोकप्रियता है। वह काबिल भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्वारा इस्तीफा दिए जाने या उनके निधन की स्थिती को लेकर उन्होंने कहा, 'सबसे जरूरी बात यह है कि क्या आप इस शख्स पर राष्ट्रपति बनने के लिए भरोसा कर पाएंगे, भगवान न करे अगर ऐसा होता है। मगर निश्चित रूप से, यह अमेरिकी इतिहास में काफी बार हुआ है। इसलिए इसे देखते हुए भी फैसला लेना चाहिए।' 

इस राज्य पर रहा खास जोर
उन्होंने आगे कहा, 'किसी दिए गए राज्य से किसी को चुनना कोई गारंटी नहीं है कि आप उस राज्य को जीतने जा रहे हैं, लेकिन यदि आप किसी विशेष राज्य तक पहुंचना चाहते हैं, तो पेंसिल्वेनिया इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण राज्य है।'

भविष्यवाणी करने वाले लिक्टमैन ने कहा कि हैरिस को एक उम्मीदवार चुनना चाहिए, जो पेंसिल्वेनिया के रूप में बड़े क्षेत्र को जीतने में मदद कर सके क्योंकि इसमें 19 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हैं। 1948 में हैरी ट्रूमैन के बाद से, किसी भी डेमोक्रेटिक दावेदार ने कीस्टोन राज्य के बिना चुनाव नहीं जीता है।

अगर उनका उद्देश्य किसी ऐसे व्यक्ति को चुनना...
उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा, 'सभी स्विंग राज्यों में से सबसे अधिक चुनावी वोट पेंसिल्वेनिया में हैं। डेमोक्रेट वास्तव में पेंसिल्वेनिया के बिना जीत हासिल नहीं कर सकता है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि जोश शैपिरो को चुनने का मतलब है कि वह पेंसिल्वेनिया जीतने जा रहे हैं। इस आशय का कोई सबूत नहीं है। अगर उनका उद्देश्य किसी ऐसे व्यक्ति को चुनना है, जो आपको राज्य जीतने में मदद कर सकता है तो आप पेंसिल्वेनिया को चुनना चाहेंगे।'


एलन लिक्टमैन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह रिपब्लिकन के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की बजाय डेमोक्रेटिक उम्मीदवार को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि हैरिस को हराने के लिए बहुत कुछ गलत करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed