{"_id":"5f5a88be8ebc3e446e08e0b7","slug":"northern-california-wildfires-and-7-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग से लाल हुआ आसमान, पश्चिमी अमेरिका में अब तक सात लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जंगल की आग से लाल हुआ आसमान, पश्चिमी अमेरिका में अब तक सात लोगों की मौत
Fri, 11 Sep 2020 01:44 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, माल्डेन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, माल्डेन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:44 AM IST
सार
- 25 अलग-अलग जगहों पर लगी है आग
- 14,000 दमकल कर्मियों के किया गया तैनात
विज्ञापन
California fire
- फोटो : Twitter
विस्तार
उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग से पूरे पश्चिमी अमेरिका का आसमान लाल और गुलाबी रंग में बदल गया है। इस आग ने न सिर्फ माल्डेन बल्कि उत्तर-पश्चिम में कई वन्य समुदायों को नष्ट कर दिया है जबकि सेन फ्रांसिस्को तक हालिया घटनाक्रमों में अब तक सात लोग मारे जा चुके हैं जबकि बृहस्पतिवार को तीन लोगों की मौत के समाचार हैं।
विज्ञापन
आग ने अब तक 25 लाख एकड़ भूमि पर फैलाव कर लिया है। इसके चलते अकेले ओरेगन में एक हजार से भी ज्यादा घर जल चुके हैं और 80 हजार से ज्यादा घरों को खाली कराया गया है। इस आग के आगे दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश भी असहाय दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
देश में कोरोना के बीच राष्ट्रपति चुनाव के चलते जंगल की इस आग पर मीडिया तक का ध्यान नहीं गया है। जबकि अब पर्यावरण तक को भारी नुकसान होता स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आग में जंगल के कई जानवर मारे जा चुके हैं जिनकी गिनती तक नहीं हो सकती है। यही नहीं पूरा आसमान दिन में मंगल ग्रह के समान लाल रंग का नजर आने लगा है।
विज्ञापन