फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North koria reveals that they tested hypersonic missile on tuesday morning

उत्तर कोरिया: सरकारी मीडिया का खुलासा, मंगलवार को किया था हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण

Wed, 29 Sep 2021 03:18 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 29 Sep 2021 03:18 PM IST
सार

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने खुलासा किया है की उसने जिस मिसाइल का परीक्षण किया है वह एक हाइपरसोनिक मिसाइल है। ऐसा भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है।

विज्ञापन
North koria reveals that they tested hypersonic missile on tuesday morning
उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल का परिक्षण किया - फोटो : social media

विस्तार

एक ओर उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया के साथ शांति और मित्रता की बात कर रहा है तो दूसरी तरफ उसने मिसाइल परीक्षण शांति की बातों पर आशंकित करते है। मंगलवार को उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है। इससे ठीक एक दिन पहले उसने दक्षिण कोरिया से बातचीत की इच्छा जताई थी ।

विज्ञापन


उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने खुलासा किया है कि उसने जिस मिसाइल का परीक्षण किया है वह एक हाइपरसोनिक मिसाइल है। उसने इसे रणनीतिक हथियार बताया है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। इस नए मिसाइल का नाम हॉनसॉग-8 बताया जा रहा है और यह उत्तर कोरिया के सबसे घातक 5 मिसाइलों में से एक है।
विज्ञापन


क्या होते हैं हाईपरसोनिक मिसाइल
हाईपरसोनिक मिसाइल वर्तमान में सबसे उन्नत किस्म की मिसाइल तकनीक है। यह ध्वनि की गति से कई गुणा ज्यादा तेज उड़ान की क्षमता रखती है और मिसाइल डिफेंस सिस्टम के भी पकड़ में नहीं आती। यह तकनीक आज के वक्त अमेरिका, रूस, चीन और भारत के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिसाइल कार्यक्रमों में तेजी
उत्तर कोरिया पर कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने प्रतिबंध लगा रखे हैं इसके बावजूद भी किम जोंग उन के शासन में लगातार मिसाइलों का परीक्षण जारीहै। एक महीने के अंदर ही उत्तर कोरिया ने 3 मिसाइलों का परीक्षण किया है।  इससे पहले की दो मिसाइलें क्रूज़ और बैलिस्टिक क्षमता से लैस थी । इस साल के शुरुआत में जनवरी में ही सेना की बैठक के दौरान उत्तर कोरिया के शासक किम ने कहा था कि देश ने हाइपरसोनिक तकनीक को विकसित कर लिया है ।

अमेरिका ने क्या कहा
कोरिया के इस मिसाइल परीक्षण पर अमेरिका ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षण के बारे में उन्हें जानकारी हैं और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। लेकिन फिलहाल इस परीक्षण से अमेरिका को कोई खतरा भी नही हैं ।

उत्तर कोरिया के पास हैं 40 से 50 परमाणु बम
कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अनुसार उत्तर कोरिया के पास 40 से 50 परमाणु बमों का भंडार है। कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बाद भी उसने परमाणु तकनीक में विकास हासिल किया है। किम के शासन में इन दिनों उत्तर कोरिया के द्वारा लंबी दूरी तक मार करने और परमाणु हथियार ले जाने वाली मिसाइलों के परीक्षण पर जोर दिया जा रहा है। 


यूएन भी जता चुका चिंता
एक हफ्ते पहले ही उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण पर चिंता जताते हुए यूएन ने एक आपात बैठक बुलाई थी। इसमें उत्तर कोरिया को मिसाइल परीक्षण रोकने की भी चेतावनी दी गई थी। यूएन और कई विभिन्न संगठनों ने पहले से ही उत्तर कोरिया पर अनेकों प्रतिबंध लगा रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed