{"_id":"61680bb087ea317d454efb01","slug":"north-korean-soldier-in-blue-uniform-with-kim-jong-un-creates-buzz-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया: सैनिकों के साथ किम जोंग की तस्वीर, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना नीली पोशाक पहना व्यक्ति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया: सैनिकों के साथ किम जोंग की तस्वीर, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना नीली पोशाक पहना व्यक्ति
Thu, 14 Oct 2021 04:21 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 14 Oct 2021 04:21 PM IST
सार
उत्तर कोरिया में राष्ट्र अध्यक्ष किम जोंग उन के साथ सैनिकों की एक तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर खासा चर्चित हो रही है। इस तस्वीर में नीली पोशाक पहने एक सैनिक को लेकर लोग खूब कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
किम जोंग उन के साथ उत्तर कोरियाई सैनिक
- फोटो : Korean Central News Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने किम जोन उंग के साथ कुछ सैनिकों की एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में एक सैनिक नीले रंग की पोशाक पहने हुए है जो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग उसे 'सुपरहीरो' कह रहे हैं तो कुछ ने उसे 'कैप्टन डीपीआरके' और 'रॉकेटमैन' भी कहा है।
यह खास सैनिक उन लगभग 30 सैनिकों में से एक है जिन्होंने अपने नेता किम जोंग उन के साथ सोमवार को हथियारों की प्रदर्शनी के दौरान तस्वीर खिंचवाई थी। उत्तर कोरिया ने यह तस्वीर मंगलवार को जारी की। इस तस्वीर में किम जोंग उन और दो लोगों के अलावा सभी ऑलिव ग्रीन रंग की पारंपरिक सैन्य यूनिफॉर्म पहने थे।
जिन दो लोगों ने अलग रंग की पोशाक पहन रखी थी, उनमें से एक नीले रंग की और दूसरा नेवी ब्ल्यू यूनिफॉर्म पहनी थी।, जो बहुत असामान्य नहीं है। नीले रंग की पोशाक पहने इस उत्तर कोरियाई सैनिक का दक्षिण कोरिया और अमेरिका में ट्विटर यूजर्स ने मजाक उड़ाया और उसे एक मानवीय तोप का गोला करार दिया।
विज्ञापन
एक यूजर ने उसकी तुलना एक अमेरिकी कॉमिक सुपरहीरो से करते हुए कहा कि यह कैप्टन अमेरिका का उत्तर कोरियाई जवाब है। कुछ अन्य यूजर ने उसे सुपरहीरो, कैप्टन डीपीआरके (डीपीआरके, उत्तर कोरिया का आधिकारिक लघु नाम है), रॉकेट मैन और उत्तर कोरियाई स्पेस फोर्स (काल्पनिक) का सदस्य तक बता डाला।