फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korean soldier in blue uniform with Kim Jong Un creates buzz on Social media

उत्तर कोरिया: सैनिकों के साथ किम जोंग की तस्वीर, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना नीली पोशाक पहना व्यक्ति

Thu, 14 Oct 2021 04:21 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 14 Oct 2021 04:21 PM IST
सार

उत्तर कोरिया में राष्ट्र अध्यक्ष किम जोंग उन के साथ सैनिकों की एक तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर खासा चर्चित हो रही है। इस तस्वीर में नीली पोशाक पहने एक सैनिक को लेकर लोग खूब कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन
North Korean soldier in blue uniform with Kim Jong Un creates buzz on Social media
किम जोंग उन के साथ उत्तर कोरियाई सैनिक - फोटो : Korean Central News Agency

विस्तार

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने किम जोन उंग के साथ कुछ सैनिकों की एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में एक सैनिक नीले रंग की पोशाक पहने हुए है जो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग उसे 'सुपरहीरो' कह रहे हैं तो कुछ ने उसे 'कैप्टन डीपीआरके' और 'रॉकेटमैन' भी कहा है।
विज्ञापन


यह खास सैनिक उन लगभग 30 सैनिकों में से एक है जिन्होंने अपने नेता किम जोंग उन के साथ सोमवार को हथियारों की प्रदर्शनी के दौरान तस्वीर खिंचवाई थी। उत्तर कोरिया ने यह तस्वीर मंगलवार को जारी की। इस तस्वीर में किम जोंग उन और दो लोगों के अलावा सभी ऑलिव ग्रीन रंग की पारंपरिक सैन्य यूनिफॉर्म पहने थे।
विज्ञापन


जिन दो लोगों ने अलग रंग की पोशाक पहन रखी थी, उनमें से एक नीले रंग की और दूसरा नेवी ब्ल्यू यूनिफॉर्म पहनी थी।, जो बहुत असामान्य नहीं है। नीले रंग की पोशाक पहने इस उत्तर कोरियाई सैनिक का दक्षिण कोरिया और अमेरिका में ट्विटर यूजर्स ने मजाक उड़ाया और उसे एक मानवीय तोप का गोला करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक यूजर ने उसकी तुलना एक अमेरिकी कॉमिक सुपरहीरो से करते हुए कहा कि यह कैप्टन अमेरिका का उत्तर कोरियाई जवाब है। कुछ अन्य यूजर ने उसे सुपरहीरो, कैप्टन डीपीआरके (डीपीआरके, उत्तर कोरिया का आधिकारिक लघु नाम है), रॉकेट मैन और उत्तर कोरियाई स्पेस फोर्स (काल्पनिक) का सदस्य तक बता डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed