फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   north korea south korea tension soar kim jong un blows parts of inter korean roads

North Korea: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से जोड़ने वाली सड़क तबाह की, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

Tue, 15 Oct 2024 10:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 15 Oct 2024 10:36 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया का यह दावा ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। उत्तर कोरिया का आरोप है कि दक्षिण कोरिया ने उनकी राजधानी प्योंगयांग के ऊपर ड्रोन्स उड़ाए हैं। 

विज्ञापन
north korea south korea tension soar kim jong un blows parts of inter korean roads
Kim Jong Un - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने मंगलवार को उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया को जोड़ने वाली सड़कों को तबाह कर दिया है। दक्षिण कोरिया का यह दावा ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। उत्तर कोरिया का आरोप है कि दक्षिण कोरिया ने उनकी राजधानी प्योंगयांग के ऊपर ड्रोन्स उड़ाए हैं। 
विज्ञापन


किम जोंग उन ने बुलाई थी सैन्य अधिकारियों की बैठक
दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में उत्तर कोरिया द्वारा मंगलवार को सड़कों के कुछ हिस्सों को तबाह करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना पूरी तत्परता से हालात पर नजर बनाए हुए है। इससे एक दिन पहले ही उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने शीर्ष सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान, किम ने कथित तौर पर प्योंगयांग के ऊपर दक्षिण कोरियाई ड्रोन उड़ानों को 'दुश्मन की उकसावे' वाली कार्रवाई बताया और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए 'तत्काल सैन्य कार्रवाई' की बात कही।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने सीमा पर तैनात की तोपें
इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। उत्तर कोरिया ने सीमा पर तोपों और अन्य सैन्य इकाइयों को दक्षिण कोरियाई सीमा पर तैनात कर दिया है और अगर दक्षिण कोरिया की तरफ से कोई भी उकसावे वाली कार्रवाई होती है तो हमले के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। हालांकि दक्षिण कोरिया ने इस बात की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है कि उसने ड्रोन भेजे हैं या नहीं, लेकिन चेतावनी दी है कि अगर उसके नागरिकों की सुरक्षा को खतरा हुआ तो वह उत्तर कोरिया को कड़ी सजा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किम जोंग उन ने सीमा को स्थायी रूप से बंद करने की दी थी धमकी
2000 के दशक में जब दोनों देशों के बीच शांति थी तो उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने दोनों देशों को सड़क मार्गों और रेल पटरियों के माध्यम से जोड़ा था। हालांकि बाद में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने पर दोनों देशों के बीच संचालन को एक-एक कर बंद कर दिया गया। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी का दौर चल रहा है। पिछले हफ्ते ही उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ अपनी सीमा को स्थायी रूप से बंद करने की धमकी दी थी। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बताया है कि उत्तर कोरिया इस साल की शुरुआत से ही सीमा पर टैंक रोधी अवरोध लगा रहा है और बारूदी सुरंगें बिछा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने अंतर-कोरियाई सड़कों के अपने खंडों पर बारूदी सुरंगें भी लगाई हैं और लैंप हटा दिए हैं तथा रेलमार्गों के उत्तरी हिस्से पर स्थित रेल लाइनों को भी हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed