{"_id":"5f81eaba8ebc3e9b7638ac75","slug":"north-korea-showed-off-a-gigantic-new-intercontinental-ballistic-missile-at-military-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने दिखाया 'तबाही' के सामान का करतब, पेश की अब तक की सबसे बड़ी बैलिस्टिक मिसाइल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया ने दिखाया 'तबाही' के सामान का करतब, पेश की अब तक की सबसे बड़ी बैलिस्टिक मिसाइल
Sat, 10 Oct 2020 10:39 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की मार झेल रही पूरी दुनिया अभी ठीक से उबर भी नहीं पाई है कि इस बीच उत्तर कोरिया ने सैन्य परेड के दौरान पूरे विश्व को नए हथियारों से रू-ब-रू करा दिया। जी हां, उत्तर कोरिया ने सैन्य परेड के दौरान नए हथियारों को पेश किया। वहीं, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने शनिवार को चेताया कि अगर धमकी दी गई तो उनका देश अपनी परमाणु शक्ति को 'पूरी तरह से सक्रिय करेगा। किम ने यह चेतावनी परेड के दौरान मंच से दी।
विज्ञापन
बैलिस्टिक मिसाइल के साथ ही कई अन्य हथियारों को पेश किया
इस दौरान, उत्तर कोरिया ने एक नए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के साथ ही कई अन्य हथियारों को पेश किया जो उसके शस्त्रों के बेड़े में हो रही बढ़ोत्तरी को दर्शाता है। हालांकि, किम ने कार्यक्रम के दौरान सीधे तौर पर अमेरिका की आलोचना नहीं की।
विज्ञापन
कोरोना काल का पूरी ताकत से सामना करने का संदेश दिया
उत्तर कोरिया के सत्तारूढ़ दल की 75वीं वर्षगांठ ऐसे समय में मनाई गई जबकि अमेरिकी चुनाव में चार सप्ताह से भी कम समय बाकी है। किम ने देश की जनता को कोरोना वायरस काल का पूरी ताकत से सामना करने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
अमेरिका नीत प्रतिबंधों का एकजुट होकर सामना करें
साथ ही आग्रह किया कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ लगाए अमेरिका नीत प्रतिबंधों का एकजुट होकर सामना करें। उत्तर कोरियाई नेता ने परमाणु कार्यक्रम को अपनी रक्षा के लिए महत्वपूर्ण करार देने के साथ ही कहा कि वह अपने सुरक्षा बलों के जरिए किसी विशिष्ट देश को निशाना नहीं बना रहे थे।
अपनी सबसे मजबूत ताकत को पूरी तरह से सक्रिय करेंगे
साथ ही उन्होंने कहा, किंतु 'यदि कोई ताकत हमारी सुरक्षा को नुकसान पहुंचाती है, तो उन्हें दंडित करने के लिए एहतियाती रूप से हम अपनी सबसे मजबूत ताकत को पूरी तरह से सक्रिय करेंगे।'
पेश की गई बैलिस्टिक मिसाइलों की एक विस्तृत श्रृंखला
पेयोंगयांग के किम इल सुंग स्कावयर पर सैन्य परेड के दौरान टैंक, बख्तरबंद वाहन, रॉकेट लांचर और बैलिस्टिक मिसाइलों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की गई। सैन्य परेड में पहली बार संभवत: उत्तर कोरिया की अब तक की सबसे बड़ी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को पेश किया गया, जिसे 11 पहियों वाले वाहन पर लाया गया था।