उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के मत्स्य अधिकारी को मारी गोली, फिर दफनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के एक लापता मत्स्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसे दफना दिया है। ऐसा दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है। सेना ने उन समाचारों की पुष्टि की है जिसमें कहा गया था कि समुद्री सीमा पार करने की कोशिश के बाद उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा एक दक्षिण कोरियाई मत्स्य अधिकारी को गोली मार दी गई। यह जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दी है।
North Korea shot and cremated a missing South Korean man, South Korea’s military says. Military confirms news reports that a South Korean fisheries official was shot dead by North Korean troops after attempting to defect across the maritime border: Reuters
— ANI (@ANI) September 24, 2020विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को इसे अपमानजनक कृत्य कहा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 47 वर्षीय व्यक्ति येओपयोंग पश्चिमी सीमा द्वीप के पास एक जहाज पर चढ़ा था। खुफिया जानकारी का विश्लेषण करने के बाद दक्षिण कोरियाई सेना ने पुष्टि की थी कि उत्तरी समुद्र में दक्षिण कोरियाई नागरिक को उत्तर कोरिया ने गोली मार दी और उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें- किम जोंग-उन ने तूफान प्रभावित इलाके का किया दौरा किया, कम नुकसान के आकलन से राहत
मंत्रालय ने कहा कि हम उत्तर कोरिया को कड़ी चेतावनी देते हैं कि इस घटना को लेकर सारी जिम्मेदारियां उसकी हैं। जनरल अहान यंग-हो जो संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ में ऑपरेशन प्रभारी हैं ने कहा, 'हमारी सेना इस तरह के अत्याचार की कड़ी निंदा करती है और उत्तर कोरिया से स्पष्टीकरण मांगती है और जिम्मेदार व्यक्तियों को सजा देने की मांग करती है।'
फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि अधिकारी जहाज पर कैसे चढ़ा था। इससे पहले रिपोर्टों में कहा गया था कि उनके जूते गश्ती पोत पर पाए गए थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि वो सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे। जुलाई में, एक उत्तर कोरियाई व्यक्ति जो तीन साल पहले भागकर दक्षिण कोरिया आ गया था वो वापस उत्तर कोरिया की सीमा में घुस गया।