फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   north korea sets up second in command post under kim jong un

फेरबदल: किम जोंग ने बनाया नया पद सेकेंड-इन-कमांड

Fri, 04 Jun 2021 12:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सियोल।
एजेंसी, सियोल। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
north korea sets up second in command post under kim jong un
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन - फोटो : PTI

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने देश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए नया सेकेंड-इन-कमांड का पद बनाया है। सीएनएन के मुताबिक सरकारी दस्तावेजों में यह नया पद जनवरी में बनाया गया, जिसका मकसद उनकी वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के नियमों की समीक्षा करना है। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चला है कि इस पद पर किसको बिठाया गया है।

विज्ञापन


विशेषज्ञ मानते हैं कि इस पद पर जो योंग-वॉन या किम टोक-हुन को बिठाया जा सकता है। 60 वर्षीय वॉन किम जोंग के सर्वाधिक विश्वासपात्र हैं और पार्टी की केंद्रीय समिति के सचिव भी रह चुके हैं जबकि किम टोक उत्तर कोरियाई सरकार के प्रीमियर भी हैं।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक जो और किम ने बैठक की अध्यक्षता की और इस वर्ष देश का दौरा भी किया है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की पोलित ब्यूरो स्थायी समिति का कोई अन्य सदस्य भी इस पद पर बिठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किम की बहन को लेकर संशय
क्यूंग्नाम यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ नॉर्थ कोरियन स्टडीज के प्रोफेसर लिम उल चुल के मुताबिक इसका एक अर्थ ये भी है कि किम की बहन किम यो जोंग इस पद के लिए सही उम्मीदवार नहीं हैं। जानकारों के मुताबिक किम का प्रभाव देश के सेकेंड इन कमांड के मुकाबले अधिक है। इसलिए वो इस पद पर काबिज नहीं होंगी। यानी किम की बहन को लेकर अभी संशय की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed