फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea's Kim Jong-un Picks 25 Virgins Every Year For His Pleasure Squad Famous Defector Claims

North Korea: हर साल अय्याशी के लिए 25 लड़कियां चुनते हैं किम जोंग, चंगुल से भागी लड़की ने सुनाई खौफनाक दास्तान

Thu, 02 May 2024 11:27 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 02 May 2024 11:27 PM IST
सार

North Korea: 30 वर्षीय लेखिका योनमी पार्क ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन हर साल 25 वर्जिन लड़कियों को अपने प्लेजर स्क्वॉड के लिए चुनते हैं। पार्क ने इस दस्ते के कामों का भी खुलासा किया है। 

विज्ञापन
North Korea's Kim Jong-un Picks 25 Virgins Every Year For His Pleasure Squad Famous Defector Claims
किम जोंग उन - फोटो : ANI

विस्तार

अक्सर चर्चाओं में रहने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किम जोंग हर साल 25 वर्जिन लड़कियों को अपने प्लेजर स्क्वॉड के लिए चुनते हैं। इन लड़कियों का चुनाव उनके आकर्षण और राजनीतिक निष्ठा के आधार पर किया जाता है। 

विज्ञापन


30 वर्षीय लेखिका योनमी पार्क ने किया यह दावा 
30 वर्षीय लेखिका योनमी पार्क ने किम जोंग को लेकर यह दावा किया है। बता दें कि पार्क 13 साल की उम्र में उत्तर कोरिया से भाग गईं थीं। इसके बाद वह दक्षिण कोरिया और फिर अमेरिका चली गईं थीं। योनमी ने खुलासा किया कि उन्हें भी प्लेजर स्क्वॉड के लिए दो बार चुना गया था, लेकिन उनकी पारिवारिक स्थिति के कारण उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की तलाश करने के लिए अधिकारियों द्वारा कक्षाओं और स्कूल परिसरों का दौरा किया जाता है। जब अधिकारियों को कुछ सुंदर लड़कियां मिल जाती हैं, तो सबसे पहले उनकी पारिवारिक और राजनीतिक स्थिति की जांच की जाती है। 
विज्ञापन


स्क्वॉड में ऐसे चुनी जाती हैं लड़कियां 
योनमी पार्क ने दावा किया है कि प्लेजर स्क्वॉड के लिए जब लड़कियां चुन ली जाती हैं, तो सबसे पहले उनकी वर्जिनिटी चेक करने के लिए मेडिकल जांच कराई जाती है। जांच के दौरान शरीर पर मामूली निशान जैसी मामूली सी खामियां पाए जाने पर भी लड़कियों को बाहर कर दिया जाता है। परीक्षण के बाद चुनी गई लड़कियों को प्योंगयांग भेजा जाता है। प्लेजर स्क्वॉड का मुख्य उद्देश्य तानाशाह की इच्छाओं को पूरा करना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन समूहों में बांटी जाती है प्लेजर स्क्वॉड
पार्क के अनुसार प्लेजर स्क्वॉड को तीन अलग-अलग समूहों में बांटा जाता है। एक समूह को शरीर की मालिश के लिए तैयार करवाया जाता है। दूसरे समूह से किम जोंग-उन और उनके सहयोगियों के लिए मनोरंजन के लिए गाने और डांस की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अलावा तीसरे समूह की लड़कियों को किम जोंग और अन्य अधिकारियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए तैयार किया जाता है। 


भुखमरी से बचने के लिए सहमति देते हैं माता-पिता
पार्क ने यह भी बताया कि भुखमरी से बचने के लिए माता-पिता भी अपनी बेटियों को प्लेजर स्क्वॉड में शामिल करने के लिए सहमति दे देते हैं। जब स्क्वॉड की लड़कियां अपने बीसवें वर्ष तक पहुंचती हैं तो उनकी शादी नेता के अंगरक्षकों से कर दी जाती है। पार्क अनुसार इस प्लेजर स्क्वाड की शुरुआत 1970 के दशक में किम जोंग-उन के पिता किम जोंग-इल के शासनकाल में हुई थी। यह भी दावा किया गया कि किम जोंग-इल लंबी महिलाओं को पसंद करते थे जबकि किम जोंग-उन पतली लड़कियों को प्राथमिकता देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed