{"_id":"627efcb2428bb25cff51d970","slug":"north-korea-reports-21-more-deaths-from-fever-amid-covid-outbreak","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: उत्तर कोरिया में दूसरे दिन बुखार से 21 मरे, एकांतवास में भेजे लाखों लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: उत्तर कोरिया में दूसरे दिन बुखार से 21 मरे, एकांतवास में भेजे लाखों लोग
Sat, 14 May 2022 06:19 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उत्तर कोरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उत्तर कोरिया
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 14 May 2022 06:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
कोरोना अब उत्तर कोरिया में तेजी से कहर बरपा रहा है। रोज संक्रमितों और मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक राज्य मीडिया के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया में कोविड-19 के कारण 'बुखार' से 21 और लोगों की मौत हो गई है। साथ ही लाखों लोगों में बुखार के लक्षण पाए जाने के बाद एकांतवास में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया में बृहस्पतिवार को कोरोना से पहली मौत के बाद शुक्रवार को बुखार से छह मौत हुईं और शनिवार को 21 और लोगों की मौत हो गई है। उत्तर कोरिया ने 1,74,440 नए मरीजों में बुखार के लक्षणों की पुष्टि भी की। देश में लाखों लोगों को अज्ञात बुखार से पीड़ित देख किम जोंग-उन ने कहा कि देश को गणतंत्र की स्थापना के बाद से सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल चीन की सीमा से लगा यह देश अपनी बिना टीकाकरण वाली आबादी में कोविड-19 के प्रसार पर लगाम लगाने में संघर्ष कर रहा है। इस माह देश में तेजी से फैले बुखार से मरने वालों की संख्या 27 हो गई है, जबकि कुल मरीजों का आंकड़ा 5.24 लाख पार हो गया है और 2.80 लाख संक्रमित क्वारंटीन हैं। किम जोंग ने उत्तर कोरिया में कोविडृ-19 के संक्रमण मामलों को देश में आजादी के बाद सबसे गंभीर आपदा बताया।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने चेताया
विशेषज्ञों का कहना है कि देश की खराब स्वास्थ्य प्रणाली को देखते हुए उत्तर कोरिया में कोविड-19 का प्रसार रोकने में विफलता के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं और इसके 2.6 करोड़ लोग बड़े पैमाने पर प्रभावित हो सकते हैं। राजधानी प्योंगयांग में बुखार पीड़ितों की संख्या का सटीक पता नहीं चला है।