फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea leader Kim Jong Un proposes talks if South Korea lifts hostility

तानाशाह की अपील: उ. कोरिया ने द. कोरिया के समक्ष वार्ता का प्रस्ताव रखा, शत्रुतापूर्ण नीतियां छोड़ने की शर्त रखी

Fri, 24 Sep 2021 12:03 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: अजय सिंह Updated Fri, 24 Sep 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
North Korea leader Kim Jong Un proposes talks if South Korea lifts hostility
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन - फोटो : PTI

तानाशाह किम जोंग उन की बहन ने कहा कि दक्षिण कोरिया अगर शत्रुतापूर्ण नीतियों और दोहरे मानदंडों के साथ उसे उकसाना छोड़ देता है तो उनका देश उससे फिर बातचीत शुरू करने को तैयार है। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेइ-इन ने इस सप्ताह 1950-53 के कोरियाई युद्ध के समाप्त करने की घोषणा के लिए नए सिरे से आह्वान किया था, जिसके जवाब में किम यो जोंग ने शुक्रवार को ये टिप्पणियां की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म करने की घोषणा की जा सकती है अगर कोरियाई देश एक-दूसरे के प्रति शत्रुतापूर्ण नीतियां और अनुचित दोहरे मानदंड तथा पक्षपातपूर्ण विचार छोड़ दें। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया संबंधों में सुधार लाने पर दक्षिण कोरिया के साथ सार्थक बातचीत करने को तैयार है।
विज्ञापन


उनका यह बयान तब आया है जब कुछ दिनों पहले उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता में गतिरोध के बीच छह महीने बाद पहला मिसाइल परीक्षण किया। उत्तर कोरिया ने पहले कहा है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास तथा अमेरिका द्वारा लगाए प्रतिबंध प्योंगयांग के खिलाफ शत्रुतापूर्ण नीतियों के उदाहरण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed