फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North korea Kim Jong Un warned for tense food shortage amid longer covid lockdown

उत्तरी कोरिया: कोरोना के कारण देश में खाद्य संकट की संभावना, किम ने कहा- कोविड और तूफान ने बिगाड़े हालात

Wed, 16 Jun 2021 11:35 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 16 Jun 2021 11:35 AM IST
सार

उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कोरोना लॉकडाउन की वजह से देश में खाद्य संकट की चेतावनी जारी की है। किम का कहना है कि कोरोना और पिछले साल आए तूफान की वजह से राष्ट्र में खाने की आपूर्ति की कमी देखी जा रही है।

विज्ञापन
North korea Kim Jong Un warned for tense food shortage amid longer covid lockdown
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना संक्रमण की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के कारण उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने देश में खाद्य संकट की आशंका को लेकर आगाह किया और लोगों से कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगायी पाबंदियों का समर्थन करने का आह्वान किया। किम ने चरमराती अर्थव्यवस्था को बचाने की राष्ट्रीय कोशिशों पर चर्चा के लिए एक प्रमुख राजनीतिक सम्मेलन में यह बात कही।

विज्ञापन


उत्तरी कोरियाई नेता किम जोंग उन ने देश में खाद्य संकट की चेतावनी जारी कर दी है। वैसे तो इस साल देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन कोरोना वायरस और पिछले साल आए तूफान की वजह से खाने की स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बुधवार को कहा कि किम ने इस पर चर्चा का आह्वान किया कि उत्तर कोरिया को ‘‘मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात’’ से कैसे निपटना चाहिए। हालांकि उसने किम द्वारा अमेरिका या दक्षिण कोरिया के बारे में की गई किसी भी टिप्पणी का जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सीमाएं बंद होने के कारण चीन से व्यापार रुकने और पिछली गर्मियों में बार बार तूफान तथा बाढ़ आने के कारण फसलें बर्बाद होने से उत्तर कोरिया की पहले से अस्थिर अर्थव्यवस्था और अधिक चरमा गई है।

उत्तर कोरिया में हालात का आकलन करने वाले पर्यवेक्षकों ने अभी भुखमरी के संकेत नहीं दिए हैं लेकिन कुछ विश्लेषकों का कहना है कि परिस्थितियां इस ओर बढ़ सकती हैं। दक्षिण कोरिया के एक सरकारी थिंक टैंक कोरियन डवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने पिछले महीने कहा था कि उत्तर कोरिया को इस साल करीब दस लाख टन अनाज की कमी का सामना करना पड़ सकता है।


सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति की पूर्ण बैठक के दौरान मंगलवार को किम ने अधिकारियों से कृषि उत्पादन बढ़ाने के तरीके ढूंढने का अनुरोध करते हुए कहा कि देश में खाद्य पदार्थ की स्थिति ‘‘तनावपूर्ण हो रही है।’’ केसीएनए ने कहा कि किम ने देश को कोरोना वायरस मुक्त बनाने का आह्वान करते हुए यह संकेत दिए कि अर्थव्यवस्था पर दबाव के बावजूद महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा।

विशेषज्ञों को उत्तर कोरिया के इस दावे पर गहरा संदेह है कि देश में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed