फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea kim jong un vows to arrest those responsible for failed ship launch

North Korea: युद्धक जहाज की असफल लॉन्चिंग से नाराज किम जोंग उन, जिम्मेदारों को अब झेलना होगा तानाशाह का कोप

Fri, 23 May 2025 09:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 May 2025 09:29 AM IST
सार

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने बताया कि हादसे में जहाज को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और यह 10 दिनों में रिपेयर हो सकता है। जहाज के एक तरफ थोड़ी खरोंच आई है और जहाज के कई सेक्शन में समुद्र का पानी भर गया है।

विज्ञापन
North Korea kim jong un vows to arrest those responsible for failed ship launch
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर कोरिया की सरकार ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने युद्धक जहाज की असफल लॉन्चिंग के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच और उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने जहाज की असफल लॉन्चिंग पर नाराजगी जताई थी और उन्होंने हादसे की वजह गंभीर लापरवाही को बताया था। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने बताया कि 5,000 टन वजनी नौसेना का युद्धपोत बुधवार को चोंगजिन के पूर्वोत्तर बंदरगाह पर लॉन्च समारोह के दौरान हादसे का शिकार हो गया था। दरअसल युद्धक जहाज इसके पिछले हिस्से पर लगे ट्रांसपोर्ट क्रैडल के अलग हो जाने से क्षतिग्रस्त हो गया। सैटेलाइट तस्वीरों में जहाज पानी में एक तरफ़ पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसका ज्यादातर हिस्सा पानी में डूबा हुआ है और उस पर नीले रंग के कवर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


'हादसा माफी लायक नहीं'
उत्तर कोरिया की सेंट्रल मिलिट्री कमेटी ने चोंगजिन शिपयार्ड के मैनेजर होंग किल हो को समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया के अनुसार, भले ही जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस हादसे की माफी नहीं है और यह एक अपराध है। इसके जिम्मेदार लोग इससे बच नहीं पाएंगे। हादसे के समय किम जोंग उन भी मौजूद थे और उन्होंने हादसे पर कड़ी नाराजगी जताई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- America: अमेरिका में नफरत फैलाने वाले समूह घटे; पर उनके प्रभाव में हुआ इजाफा, रिपोर्ट में किया गया दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिन में रिपेयर हो सकता है युद्धक जहाज
शुक्रवार को उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने बताया कि हादसे में जहाज को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और यह 10 दिनों में रिपेयर हो सकता है। जहाज के एक तरफ थोड़ी खरोंच आई है और जहाज के कई सेक्शन में समुद्र का पानी भर गया है। हालांकि अभी पूरे नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है। उत्तर कोरिया से बहुत ज्यादा जानकारी बाहर नहीं जा पाती। खासकर सैन्य संबंधी मामलों को भी काफी गुप्त रखा जाता है। उत्तर कोरिया अपनी नौसैन्य ताकत को बढ़ाना चाहता है और यह युद्धक जहाज की असफल लॉन्चिंग भी उसी योजना का हिस्सा थी। 

ये भी पढ़ें- चैटबॉट प्रेम में सुसाइड: किशोर के मामले में अब गूगल पर चलेगा केस, मां के मोबाइल छीनने पर खुद को मारी थी गोली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed