{"_id":"62e312a0d179b13d2c47b0b6","slug":"north-korea-kim-jong-un-threatens-to-use-nuclear-weapons-amid-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: किम जोंग ने दी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी, कहा- हम हर संकट से निपटने को तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: किम जोंग ने दी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी, कहा- हम हर संकट से निपटने को तैयार
Fri, 29 Jul 2022 04:20 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, सियोल।
एजेंसी, सियोल।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 29 Jul 2022 04:20 AM IST
सार
अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ उत्तर कोरिया की धमकियां बढ़ सकती हैं, क्योंकि दोनों सहयोगी देश अपने सैन्य अभ्यास को विस्तार देने की योजना बना रहे हैं, जिसे उत्तर कोरिया हमले के अभ्यास के तौर पर देखता है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने धमकी दी है कि वह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ संभावित सैन्य संघर्षों में अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। किम ने दावा किया कि उनके प्रतिद्वंद्वी कोरियाई प्रायद्वीप को युद्ध की कगार पर धकेल रहे हैं।
विज्ञापन
किम ने 1950-53 के कोरियाई युद्ध की समाप्ति की 69वीं वर्षगांठ पर पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। कुछ पर्यवेक्षकों का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ उत्तर कोरिया की धमकियां बढ़ सकती हैं, क्योंकि दोनों सहयोगी देश अपने सैन्य अभ्यास को विस्तार देने की योजना बना रहे हैं, जिसे उत्तर कोरिया हमले के अभ्यास के तौर पर देखता है। किम ने अपने भाषण में कहा, हमारे सशस्त्र बल किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार हैं और हमारे देश की एटमी युद्ध क्षमता भी पूरी तरह तैयार है। किम ने दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति यून सुक यिओल को ‘उन्मादी’ बताया और कहा कि यून की रूढ़िवादी सरकार का नेतृत्व ‘गुंडे’ कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका पर ‘दोहरे मानदंड’ के आरोप
किम जोंग-उन ने अमेरिका पर अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को न्यायसंगत ठहराने के लिए उत्तर कोरिया की ‘खराब तस्वीर पेश करने’ का आरोप भी लगाया। किम ने कहा, अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास अमेरिकी ‘दोहरे मानदंड’ के प्रतीक हैं, क्योंकि वह उत्तर कोरिया की नियमित सैन्य गतिविधियों को उकसावे या धमकियों के तौर पर दिखाता है।
विज्ञापन