Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North korea First Corona Death Case Know Latest Covid-19 Cases People in North Korea Kim Jong News in Hindi

उत्तर कोरिया ने माना कोरोना से हुई पहली मौत: अनजान बुखार की चपेट में 3.50 लाख लोग, अब तक महामारी से कैसे बचा रहा तानाशाह किम जोंग का देश?

Sat, 14 May 2022 08:04 AM IST
हिमांशु मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पैंग्योंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पैंग्योंग Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 14 May 2022 08:04 AM IST
विज्ञापन
सार
भले ही उत्तर कोरिया कोरोना से पहली मौत मान रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आ चुका है कि तानाशाह किम जोंग ने संक्रमण को रोकने के लिए आम लोगों के साथ क्रूर तरीका अपनाया। आइए जानते हैं कि कैसे अब तक कोरोना संक्रमण से नॉर्थ कोरिया बचा रहा? 
loader
North korea First Corona Death Case Know Latest Covid-19 Cases People in North Korea Kim Jong News in Hindi
नॉर्थ कोरिया में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर कोरिया ने दो साल में पहली बार कोरोना से पहली मौत होने की बात मानी है। तानाशाह किम जोंग की सरकार ने सार्वजनिक तौर पर माना है कि उनके यहां संक्रमण दाखिल हो चुका है। देश की स्टेट मीडिया के अनुसार तीन लाख 50 हजार से ज्यादा लोग अनजान बुखार की चपेट में हैं। शुक्रवार को इनमें से छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से केवल एक को कोरोना संक्रमित माना गया है।


भले ही उत्तर कोरिया कोरोना से पहली मौत मान रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आ चुका है कि तानाशाह किम जोंग ने संक्रमण को रोकने के लिए आम लोगों के साथ क्रूर तरीका अपनाया। आइए जानते हैं कि कैसे अब तक कोरोना संक्रमण से नॉर्थ कोरिया बचा रहा? 

 

पहले अभी के हालात जान लीजिए

नॉर्थ कोरिया में अब लोग मास्क पहनने लगे हैं।
नॉर्थ कोरिया में अब लोग मास्क पहनने लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना का पहला केस आने के तुरंत बाद नॉर्थ कोरिया में लॉकडाउन लगा दिया गया है। संक्रमण का ये पहला मामला उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगोंग में आया है। स्टेट मीडिया के अनुसार कुछ लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि कितने लोग संक्रमित हैं। बता दें कि उत्तर कोरिया में वैक्सीनेशन भी नहीं हुआ है। पिछले साल ही उत्तर कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से वैक्सीन देने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। 
 

पहली बार खुद मास्क में दिखे किम जोंग

किम जोंग
किम जोंग - फोटो : अमर उजाला
तानाशाह किम जोंग गुरुवार को पार्टी की एक बैठक में पहली बार मास्क पहने दिखाई दिए। किम ने कहा कि आपातकालीन रिजर्व मेडिकल रिजर्व आपूर्ति को भेज दिया गया है और अधिकारी लगातार संक्रमण को रोकने के प्रयास कर रहे हैं। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने माना है कि देश के कोरोना से सुरक्षा उपायों में सेंध लग गई है। किम को मास्क में देखने के बाद लोगों में भी डर का माहौल है। उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी केएनसीए के मुताबिक, यह देश के लिए आपात की स्थिति है। खबरें आ रही हैं कि प्योंगयांग शहर में सामानों की भारी कमी हो गई है क्योंकि लोग घबराकर बड़े पैमाने पर सामान खरीद रहे हैं। 
 

अब तक किम जोंग ने कोरोना को कैसे रोका?

नॉर्थ कोरिया में सख्ती बढ़ा दी गई है।
नॉर्थ कोरिया में सख्ती बढ़ा दी गई है। - फोटो : अमर उजाला
जनवरी 2020 में जब चीन ने कोरोना संक्रमण की जानकारी दुनिया के सामने रखी तो उत्तर कोरिया पहला देश था, जिसने सभी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद कर दी थी। पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था। इससे देश में भूखमरी की नौबत आ गई। लॉस एंजल्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तब किम जोंग ने बॉर्डर पार करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया था। इसके चलते 25 लाख की आबादी वाला पूरा देश सहम उठा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, तानाशाह के इस आदेश के चलते 10 लाख लोगों को तब सिर्फ एक ही समय का खाना मिल पाता था। पूरे देश में खाद्यन्न का संकट हो गया था। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नॉर्थ कोरिया से इस आदेश को लेकर सफाई भी मांगी थी। ब्रोकिंग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग ने यह भी आदेश दिया था कि अगर किसी में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो उन्हें भी कैद कर दिया जाए। यही कारण है कि लोग घरों से निकलना बंद कर चुके थे। 
 

दुनिया में हर रोज मिल रहे छह लाख केस
दुनियाभर के कई देशों में संक्रमण ने फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। हर रोज छह लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं, जबकि दो से तीन हजार लोगों की मौत हो रही है। संक्रमण के ओवरऑल आंकड़ों को देखें तो अब तक 51.98 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 62 लाख 84 हजार 894 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47.46 करोड़ लोग ठीक हो गए। 3.89 करोड़ मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed