फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea fires intermediate-range ballistic missile towards Sea of Japan

North Korea: उत्तर कोरिया अपनी हरकत से नहीं आ रहा बाज, फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल; जापान के PM ने की निंदा

Tue, 02 Apr 2024 10:27 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 02 Apr 2024 10:27 AM IST
सार

उत्तर कोरिया ने स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 52 मिनट पर एक मिसाइल दागी गई। फिलहाल, विमान या जहाजों को नुकसान पहुंचने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

विज्ञापन
North Korea fires intermediate-range ballistic missile towards Sea of Japan
उत्तर कोरिया के किम ने कोरियाई पीपुल्स आर्मी की टैंक इकाई का दौरा किया (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने मंगलवार सुबह एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागी। जापान की सेना के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) दागी। यह मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर पानी में जाकर गिरी।

विज्ञापन


बता दें कि उत्तर कोरिया ने स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 52 मिनट पर एक मिसाइल दागी गई। फिलहाल, विमान या जहाजों को नुकसान पहुंचने की कोई रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन


इस साल का तीसरा बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया की तरफ से एक के बाद एक मिसाइल दागने के यह अभ्यास दक्षिण कोरिया के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के उस दावे के बाद आए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर कोरिया एक इन्टरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) दाग सकता है। यह उत्तर कोरिया का इस साल का तीसरा बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण है। सियोल स्थित समाचार एजेंसी का कहना है कि दक्षिण कोरिया के सैन्य अधिकारियों को संदेह है कि यह मिसाइल हाइपरसोनिक वारहेड से लैस थी, जिसने पूर्वी सागर में गिरने से पहले लगभग 570 किलोमीटर की दूरी तय की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका और जापान के साथ जानकारी साझा
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि मंगलवार सुबह 6.53 बजे उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से एक मिसाइल दागने की जानकारी मिली है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। हमने निगरानी बढ़ा दी है। इसके साथ ही अमेरिका और जापान के साथ जानकारी साझा कर रहे हैं।


तटरक्षक पोतों को किया सतर्क
मिसाइल दागने की खबर की पुष्टि करते हुए टोक्यो ने तटरक्षक पोतों से सतर्क रहने को कहा है। साथ ही किसी संदिग्ध चीज को देखने पर तुरंत संपर्क करने का आदेश दिया गया है। वहीं, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया इस साल बार-बार बैलिस्टिक मिसाइलें दाग रहा है। यह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed