फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea fired its fourth set of projectiles in two weeks

उत्तर कोरिया ने 12 दिनों में किए चार परीक्षण, दिया ये संकेत

Tue, 06 Aug 2019 01:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 06 Aug 2019 01:30 PM IST
सार

  • उत्तर कोरिया ने 12 दिन के भीतर चार परीक्षण किए
  • अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों का जवाब उग्रता से देने का संकेत दिया

विज्ञापन
North Korea fired its fourth set of projectiles in two weeks
किम जोंग उन

विस्तार

उत्तर कोरिया ने 12 दिन के भीतर चार परीक्षण कर अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों का जवाब उग्रता से देने का संकेत दिया है।

विज्ञापन


प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव से प्योंगयांग और वॉशिंगटन के बीच वार्ता के पटरी से उतरने की आशंका बन गई है। उत्तर कोरिया का कहना है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच संयुक्त अभ्यास प्रक्रिया (बातचीत की पहल) का उल्लंघन है।
विज्ञापन


सियोल के 'ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ' ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पश्चिमी तट पर दक्षिण ह्वांगहे प्रांत से दो प्रक्षेपास्त्र दागे। माना जा रहा है कि दोनों कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत उत्तर कोरिया पर बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण करने की रोक लगी है।

आधिकारिक समाचार एजेंसी 'केसीएनए' की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उत्तर कोरिया के हथियारों के परीक्षण के एक घंटे से भी कम समय बाद, उसके विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह सैन्य अभ्यास प्योंगयांग, वॉशिंगटन और सियोल के बीच राजनयिक प्रक्रिया से अविवादित इनकार और उसका प्रमुख उल्लंघन है।

दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सभी संयुक्त अभ्यास डीपीआरके के खिलाफ हैं और आक्रामक हमले का प्रदर्शन है।

अधिकारी ने कहा कि हम हथियार बनाने को मजबूर हैं जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है।

सियोल में उत्तर कोरियाई अध्ययन संस्थान के निदेशक जियोंग योंग ताई ने कहा कि उत्तर कोरिया का हथियार परीक्षण एक साहसिक कदम था और यह इस बात का संकेत देता है कि वह अब अपनी सैन्य क्षमताओं के प्रति पहले की तुलना में अधिक आश्वस्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed