फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea Army tests new weapons with cannon shelling

उत्तर कोरिया : सेना ने तोप से गोले दागने के साथ नए हथियारों का किया परीक्षण

Mon, 08 Nov 2021 05:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 08 Nov 2021 05:57 AM IST
सार

सरकारी मीडिया ने रविवार को बताया, इस दौरान नए हथियारों की जांच की गई। इस अभ्यास का मकसद सेना का संपूर्ण प्रतिस्पर्द्धी प्रशिक्षण तेज करना है।

विज्ञापन
North Korea Army tests new weapons with cannon shelling
उत्तर कोरिया - फोटो : twitter

विस्तार

उत्तर कोरिया ने कुछ नए हथियारों का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया सेना ने तोप से गोले दागने का अभ्यास किया। सरकारी मीडिया ने रविवार को बताया, इस दौरान नए हथियारों की जांच की गई। 

विज्ञापन


मैकेनाइज्ड यूनिटों के बीच शनिवार को तोप दागने की प्रतिस्पर्धा आयेाजित की गई। समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस अभ्यास का मकसद सेना का संपूर्ण प्रतिस्पर्द्धी प्रशिक्षण तेज करना है। सितंबर-अक्तूबर में उत्तर कोरिया ने कई नई मिसाइलों का परीक्षण किया था।
विज्ञापन


इससे पहले भी उत्तर कोरिया ने अज्ञात प्रक्षेप्य लॉन्च किया था जिसे जापान की सेना संभावित मिसाइल बता रही थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि मिसाइल दागने के पीछे तानाशाह का उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी दक्षिण कोरिया पर परमाणु कूटनीति पर रुकी हुई बातचीत के बीच दबाव बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया था कि तानाशाह ने यह कदम पड़ोसी देशों में दहशत फैलाने के लिए उठाया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले भी किम जोंग उन ने अमेरिका तक तबाही मचाने में सक्षम अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल Hwasong-16 और कई अन्य महाविनाशक हथियारों का प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान किम जोंग उन ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया की शत्रुतापूर्ण नीतियों को देखते हुए उत्तर कोरियाई हथियारों का विकास जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed