{"_id":"651280e00c84ef6fbf0237c4","slug":"north-korea-allows-foreigners-entry-for-the-first-time-after-covid-19-kim-jong-un-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया: किम जोंग-उन ने चार साल बाद दी विदेशियों को प्रवेश की अनुमति, व्यापार की होगी शुरुआत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया: किम जोंग-उन ने चार साल बाद दी विदेशियों को प्रवेश की अनुमति, व्यापार की होगी शुरुआत
Tue, 26 Sep 2023 12:27 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंग्यांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंग्यांग
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:27 PM IST
सार
किम जोंग उन चार साल पहले लगाए सीमा प्रतिबंधों को धीरे-धीरे कम कर रहा है। उन्होंने जुलाई में चीन और रूस के उच्च-स्तरीय प्रतिनिमंडलों को यात्रा की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
Kim Jong Un
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 महामारी, यानी की 2019 के बाद पहली बार उत्तर कोरिया ने विदेशियों को प्रवेश की अनुमति दी है। एक चीनी मीडिया के अनुसार उत्तर कोरिया ने एक घोषणा की थी, जिसमें बताया गया कि सोमवार से विदेशियों को देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, पर्यटकों को दो दिनों के लिए क्वरनटीन में रहना पड़ेगा। इस पर उत्तर कोरिया मीडिया ने अबतक कोई जानकारी नहीं दी है।
किम जोंग उन चार साल पहले लगाए सीमा प्रतिबंधों को धीरे-धीरे कम कर रहे हैं। उन्होंने जुलाई में चीन और रूस के उच्च-स्तरीय प्रतिनिमंडलों को यात्रा की अनुमति दी थी। सीमा प्रतिबंध के कारण विदेशों में फंसे राजनयिकों, छात्रों और श्रमिकों को वापस लाने के लिए अगस्त में बीजिंग और व्लादिवोस्तोक में वाणिज्यिक विमान भेजे गए थे।
चीन जैसे देशों से आने वाले पर्यटक नकदी संकट से जूझ रहे उत्तर कोरिया के लिए विदेशी मुद्रा का एक महत्वपूर्ण श्रोत हैं। ये पर्यटक विदेशों में लेनदेन करने में मदद करते हैं। हालांकि, यह अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग से कटा हुआ है। किम जोंग उन के सीमा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले ने देश के व्यापार पर थोड़ा ब्रेक लगा दिया था।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया चीन के साथ फिर से व्यापार की शुरुआत करने वाला है, जो ऐतिहासिक रूप से प्योंगयांग का सबसे बड़ा भागीदार है। इससे उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था तेजी से वापसी कर सकेगी। उत्तर कोरिया ने विदेशों से वेकसीन लेने से इनकार कर दिया था, जिससे अब इस बात की चिंता बढ़ गई है कि देश की चिकित्सा प्रणाली वायरस के बड़े पैमाने पर फैलने से प्रभावित हो सकती है।