फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea agitated against throwing pamphlets at border, said South Korea may have to pay heavy price

सीमा पर पर्चे फेंकने के खिलाफ भड़का उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया को दी धमकी, कहा- भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है

Fri, 05 Jun 2020 03:00 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 05 Jun 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
North Korea agitated against throwing pamphlets at border, said South Korea may have to pay heavy price
किम जोंग उन - फोटो : Social media

दक्षिण कोरियाई कार्यकर्ता की तरफ से सीमा पर किम सरकार के विरोध में पर्चे फेंकने से उत्तर कोरिया एक बार फिर भड़क गया है। इस घटना पर नाराजगी जताते हुए उसने दक्षिण कोरिया के साथ 2018 में हुआ सैन्य समझौता रद्द करने और सीमा पर स्थित संपर्क कार्यालय को बंद करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने धमकी दी है कि अगर दक्षिण कोरिया अपने कार्यकर्ता को सीमा पर पर्चे फाड़कर फेंकने से नहीं रोक पाया तो दोनों देशों के बीच तनाव कम करने को लेकर हुए सैन्य समझौते रद्द कर दिए जाएंगे। हालांकि, महामारी को देखते हुए दोनों कोरियाई देशों के साथ संपर्क कार्यालय जनवरी से बंद है लेकिन अब तक इसे लेकर असहमति जैसी बात नहीं थी। इस बीच, दक्षिण कोरिया के सामाजिक कार्यकर्ता और उत्तर कोरियाई अलगाववादी गुब्बारों के सहारे ये उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों के उल्लंघन और एटमी ताकत को लेकर आलोचना भरे संदेश भेजते रहते है। किम की बहन किम यो जोंग ने धमकी दी, दक्षिण कोरिया बार-बार बहाने बनाता रहता है और यदि इस तरह की गतिविधियों पर काबू नहीं किया गया तब भारी कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन


सीमा पर विरोध प्रदर्शन रोकेंगे : दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया ने पुष्टि की है कि प्योंगयांग ने उसे धमकाया है। हालांकि, उसने यह भी कहा कि दक्षिण कोरिया निश्चित ही एशिया के सबसे जीवंत लोकतंत्रों में से एक है और यहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रोकना हताश करने वाली कार्रवाई होगी। प्रवक्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की इस कार्रवाई को उत्तर कोरिया अपने ऊपर हमला न माने। वह कोशिश करेगा कि सीमा पर विरोध प्रदर्शनों को रोके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed