फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No survivors found yet after American Airlines plane and Black Hawk helicopter collide near Reagan Airport

US: विमान हादसे में किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं? नदी के बर्फीले पानी में पाया गया मलबा, बचाव अभियान जारी

Thu, 30 Jan 2025 02:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 30 Jan 2025 02:52 PM IST
सार

टक्कर पूर्वी मानक समयानुसार (ईएसटी) रात लगभग नौ बजे उस समय हुई, जब कंसास के विचिटा से उड़ान भरने वाला एक क्षेत्रीय विमान हवाई अड्डे के रनवे पर पहुंचते समय एक सैन्य ‘ब्लैकहॉक’ हेलीकॉप्टर से टकरा गया। हेलीकॉप्टर ने प्रशिक्षण उड़ान भरी थी।

विज्ञापन
No survivors found yet after American Airlines plane and Black Hawk helicopter collide near Reagan Airport
रीगन एयरपोर्ट पर आपातकालीन सेवाएं - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में बुधवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसमें वाशिंगटन के पास रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक यात्री विमान सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। इस हादसे में किसी के जिंदा रहने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, हेलीकॉप्टर में मौजूद सेना के तीन जवानों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह टक्कर इतना खतरनाक था कि विमान और हेलीकॉप्टर दोनों नदीं में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। गुरुवार की सुबह को अधिकारियों ने बताया कि नदी से कोई भी जीवित व्यक्त को बरामद नहीं किया गया है।
विज्ञापन


नदी के बर्फीले पानी में डूबा मिला विमान-हेलीकॉप्टर का मलबा
अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 5342 में चालक दल के चार सदस्य और 60 यात्री मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार, विमान और हेलीकॉप्टर का मलबा पोटोमैक नदी के बर्फीले पानी में डूबा हुआ पाया गया। टक्कर पूर्वी मानक समयानुसार (ईएसटी) रात लगभग नौ बजे उस समय हुई, जब कंसास के विचिटा से उड़ान भरने वाला एक क्षेत्रीय विमान हवाई अड्डे के रनवे पर पहुंचते समय एक सैन्य ‘ब्लैकहॉक’ हेलीकॉप्टर से टकरा गया। हेलीकॉप्टर ने प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। विमान के रेडियो ट्रांसपोंडर से मिले डेटा के मुताबिक, ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ की उड़ान संख्या 5342 लगभग 400 फुट की ऊंचाई से करीब 140 मील प्रति घंटे की गति से हवाई अड्डे की ओर आ रही थी, तभी पोटोमैक नदी के ऊपर इसकी ऊंचाई तेजी से कम हो गई।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यक्त की संवेदना
इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय में दुख की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, "यह एक बुरी स्थिति है। ऐसा लग रहा है कि इसे रोका जाना चाहिए था।" डीसी मेयर म्यूरियल बोसेर ने बताया कि खोज प्रयासों का उद्देश्य पीड़ितों को बरामद करना है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना के कारणों की जांच का नेतृत्व करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी के फायर और ईएमएस प्रमुख जॉन ए डोनेली सीनियर ने उल्लेख किया कि बचाव टीम के लिए स्थिति खतरनाक है। उन्होंने कहा, "पानी आठ फीट गहरा है। बर्फ के कारण बचाव अभियान चलाना मुश्किल हो रहा है।" कैनसस एविएशन म्यूजियम ने विमान में सवार 64 लोगों के लिए प्रार्थना के साथ पीड़ितों और उनके परिवार के समर्थन के लिए एक कार्यक्रम की घोषणा की।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed