फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Operation Sindoor: Shashi Tharoor Statement on Targeting Indians from Pakistan News in Hindi

Operation Sindoor: 'पाकिस्तान से आकर भारतीयों को निशाना बनाएंगे तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत', थरूर की दो टूक

Sun, 25 May 2025 10:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 25 May 2025 10:34 AM IST
सार

थरूर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में सरफराज अहमद (झामुमो), गंटी हरीश मधुर बालयोगी (तेदेपा), शशांक मणि त्रिपाठी (भाजपा), भुवनेश्वर कलिता (भाजपा), मिलिंद देवड़ा (शिवसेना), तेजस्वी सूर्या (भाजपा) और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत संधू शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल शनिवार को न्यूयॉर्क पहुंचा और यहां से गुयाना जाएगा। यह 3 जून को अमेरिका वापस लौटेगा।

विज्ञापन
Operation Sindoor: Shashi Tharoor Statement on Targeting Indians from Pakistan News in Hindi
Shashi Tharoor - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि पहलगाम हमलों के बाद अब एक नया नियम बनने जा रहा है कि पाकिस्तान में बैठे किसी भी व्यक्ति को यह मानने की अनुमति नहीं दी जाएगी कि वे सीमा पार कर सकते हैं और बिना किसी सजा के भारतीय नागरिकों की हत्या कर सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी। 

विज्ञापन


शशि थरूर गुयाना, पनामा, कोलंबिया, ब्राजील और अमेरिका में भारतीय सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प को दुनिया के सामने लाएगा और पाकिस्तान के आतंकवाद से संबंधों की पोल खोलेगा। अलग-अलग देशों का दौरा करने वाला बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल इस बात पर जोर दे रहा है कि पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष पहलगाम आतंकी हमले से शुरू हुआ था, न कि ऑपरेशन सिंदूर से, जैसा कि इस्लामाबाद ने आरोप लगाया है। भारत की ओर से शुरू किए गए जवाबी ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया था। 
विज्ञापन


'आपने शुरू किया, हमने जवाब दिया'
इस बीच शनिवार को यहां भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख सदस्यों और प्रमुख मीडिया और थिंक टैंक के शख्सियतों के एक चुनिंदा समूह के साथ बातचीत में थरूर ने कहा कि पाकिस्तान को भारत का संदेश स्पष्ट है- 'हम कुछ भी शुरू नहीं करना चाहते थे।' उन्होंने कहा कि हम सिर्फ आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे। आपने शुरू किया, हमने जवाब दिया। अगर आप रुकेंगे, तो हम रुकेंगे और वे रुक गए। 88 घंटे तक संघर्ष चला। हम उस पर बहुत निराशा के साथ पीछे देखते हैं, क्योंकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए था। लोगों की जान चली गई। साथ ही हम इस अनुभव को दृढ़ निश्चय और नए सिरे से दृढ़ संकल्प के साथ देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कीमत चुकानी होगी और यह व्यवस्थित रूप से बढ़ती जा रही है'
उन्होंने कहा कि अब एक नया मानदंड बनना चाहिए। पाकिस्तान में बैठे किसी भी व्यक्ति को यह मानने की अनुमति नहीं दी जाएगी कि वे सीमा पार करके हमारे नागरिकों को बिना किसी सजा के मौत के घाट उतार सकते हैं। थरूर ने कहा, 'इसकी कीमत चुकानी होगी और यह कीमत व्यवस्थित रूप से बढ़ती जा रही है।' 

पहलगाम में हुए भयावह हमले के बारे में विस्तार से बात की
थरूर ने 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह हमले के बारे में विस्तार से बात की। हमले में एक नेपाली नागरिक सहित 26 नागरिक मारे गए थे। इसकी जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने जिम्मेदारी ली और फिर वापस ले लिया। उन्होंने उस कायरतापूर्ण तरीके पर प्रकाश डाला, जिसमें पर्यटकों को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया गया। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया। उन्होंने कई आतंकी हमलों का जिक्र किया, जिसमें 26/11 मुंबई आतंकी हमलों से लेकर उरी और पुलवामा में हुए हमलों तक शामिल है। इन्हें पाकिस्तानी आतंकी संगठनों ने भारत में अंजाम दिया था।

'हम पाकिस्तान के साथ युद्ध में दिलचस्पी नहीं रखते'
थरूर ने इस बात पर जोर दिया कि हम अभी भी पूरी तरह स्पष्ट हैं कि हम पाकिस्तान के साथ युद्ध में दिलचस्पी नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा, 'हम अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने और अपने लोगों को 21वीं सदी की दुनिया में भेजने के लिए अकेले रहना पसंद करेंगे। हमें पाकिस्तानियों के पास जो कुछ भी है, उसे पाने की कोई इच्छा नहीं है। दुख की बात है कि हम एक यथास्थितिवादी शक्ति हो सकते हैं। वे नहीं हैं। वे एक संशोधनवादी शक्ति हैं। वे भारत के क्षेत्र को पाना चाहते हैं और वे इसे किसी भी कीमत पर इसे हासिल करना चाहते हैं। अगर वे इसे पारंपरिक तरीकों से हासिल नहीं कर सकते, तो वे इसे आतंकवाद के माध्यम से हासिल करने के लिए तैयार हैं। यह हमें स्वीकार्य नहीं है। यही संदेश हम इस देश और अन्य जगहों पर आप सभी को देने के लिए यहां हैं।


'आप जैसा करते हैं, वैसा आपको वापस मिलेगा'
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अंतरराष्ट्रीय डोजियर देने, प्रतिबंध समिति को शिकायत करने, कूटनीति से लेकर हर तरह की कोशिश की है। उन्होंने कहा, 'हर तरह की कोशिश की गई है। पाकिस्तान इनकार करता रहा है। आतंकवादियों को बिल्कुल भी दोषी नहीं ठहराया गया, उन पर कोई मुकदमा नहीं चलाया गया, उस देश में आतंकवादी ढांचे को खत्म करने का कोई प्रयास नहीं किया गया और सुरक्षित ठिकानों की मौजूदगी जारी रही। तो हमारे दृष्टिकोण से यही है। आप जैसा करते हैं, वैसा आपको वापस मिलेगा। हमने इस ऑपरेशन के साथ यह दिखाया है कि हम इसे एक हद तक सटीकता और संयम के साथ कर सकते हैं, जिसे हम उम्मीद करते हैं कि दुनिया समझेगी। हमें आत्मरक्षा का अधिकार है। हमने उस अधिकार का प्रयोग किया है। हमने ऐसा गैर-जिम्मेदाराना तरीके से नहीं किया है। यही वह संदेश है जो मैं आज आप सभी को देना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed