France: 'यूक्रेन और ग्रीनलैंड पर किसी भी धमकी से नहीं डरेंगे'; ट्रंप की 10% टैरिफ चेतावनी पर मैक्रों का जवाब
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ग्रीनलैंड और यूक्रेन को लेकर अमेरिका की टैरिफ धमकियों को सख्त शब्दों में अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह का दबाव या धमकी फ्रांस और यूरोप को अपने सिद्धांतों से पीछे हटने पर मजबूर नहीं कर सकती। इस बीच, यूरोपीय संघ ने मामले पर विचार के लिए आपात बैठक बुलाने का एलान किया है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ग्रीनलैंड और यूक्रेन को लेकर अमेरिका की टैरिफ धमकियों को सख्त शब्दों में अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह का दबाव या धमकी फ्रांस और यूरोप को अपने सिद्धांतों से पीछे हटने पर मजबूर नहीं कर सकती। इस बीच, यूरोपीय संघ ने मामले पर विचार के लिए आपात बैठक बुलाने का एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूरोप की संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं होगा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि यूरोप की संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं होगा और यदि टैरिफ लगाए जाते हैं तो यूरोपीय देश एकजुट और समन्वित जवाब देंगे। मैक्रों ने कहा कोई भी धमकी या डर हमें प्रभावित नहीं कर सकता न यूक्रेन में, न ग्रीनलैंड में और न ही दुनिया के किसी अन्य हिस्से में। टैरिफ की धमकियां पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फ्रांस का यूक्रेन को समर्थन और ग्रीनलैंड में डेनमार्क द्वारा आयोजित सैन्य अभ्यास में भागीदारी राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों पर आधारित है। मैक्रों के अनुसार, आर्कटिक क्षेत्र और यूरोप की सीमाओं की सुरक्षा फ्रांस के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है।
अमेरिका की टैरिफ धमकी गलत- कीर स्टारमर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका की ओर से यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने की धमकी को पूरी तरह गलत बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टारमर ने कहा कि नाटो सहयोगियों की सामूहिक सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों पर अपने ही सहयोगी देशों पर टैरिफ लगाना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्रिटेन इस मुद्दे को सीधे अमेरिकी प्रशासन के साथ उठाएगा। साथ ही, स्टारमर ने दोहराया कि ब्रिटेन के अनुसार ग्रीनलैंड का भविष्य तय करने का अधिकार केवल डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों का है।
ट्रंप की धमकी पर यूरोपीय संघ प्रमुख ने क्या कहा?
इस बीच, यूरोपीय संघ (EU) ने भी अमेरिका की संभावित टैरिफ नीति को लेकर गहरी चिंता जताई है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने चेतावनी दी कि इस तरह के टैरिफ ट्रांस-अटलांटिक संबंधों को कमजोर कर सकते हैं और एक खतरनाक आर्थिक गिरावट को जन्म दे सकते हैं।
उन्होंने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों के साथ पूर्ण एकजुटता जताते हुए कहा कि संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता अंतरराष्ट्रीय कानून के मूल स्तंभ हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि ग्रीनलैंड में यूरोपीय देशों की सैन्य मौजूदगी पहले से नियोजित डेनिश अभ्यास का हिस्सा है और इससे किसी देश को कोई खतरा नहीं है। ईयू ने इस मुद्दे पर रविवार को आपात बैठक बुलाने का भी एलान किया है, जिसमें अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ पर सामूहिक रणनीति पर चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें:- Trump New Tariffs: ट्रंप बोले- ग्रीनलैंड की सुरक्षा अहम, एक फरवरी से डेनमार्क समेत आठ देशों पर लगेगा 10% टैरिफ
डेनमार्क समेत आठ देशों पर लगेगा 10% टैरिफ
- गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ग्रीनलैंड को अमेरिका द्वारा खरीदे जाने की मांग दोहराई।
- उन्होंने कहा कि यदि यूरोपीय देश सहमत नहीं होते, तो एक फरवरी 2026 से 10 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाएंगे।
- इसके अलावा जून 2026 से 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाए जाएंगे।
- ट्रंप का दावा है कि ग्रीनलैंड की भौगोलिक स्थिति और खनिज संसाधन अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम हैं।
- हालांकि, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के नेताओं ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए आत्मनिर्णय के अधिकार पर जोर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.