{"_id":"5d5ce01f8ebc3e6ca012d985","slug":"no-evidence-that-india-is-running-afoul-of-sanctions-says-us-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बात के कोई सुबूत नहीं हैं कि भारत ईरान पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है: अमेरिकी अधिकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस बात के कोई सुबूत नहीं हैं कि भारत ईरान पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है: अमेरिकी अधिकारी
Wed, 21 Aug 2019 11:55 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि वॉशिंगटन के पास इस बात के कोई सुबूत नहीं हैं कि भारत ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन
ईरान के लिए विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि ब्रायन हुक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारे पास इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि भारत अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन
हुक संवाददाताओं के उस प्रश्न का उत्तर दे रहे थे कि भारत चाबहार बंदरगाह के जरिए अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है, जो वह अफगानिस्तान के विकास के लिए ईरान में बना रहा है।
विज्ञापन
हुक से संवाददाता ने पूछा कि भारत चाबहार (ईरान) से अपनी खेप भेजता है और फिर इसे अफगानिस्तान भेजा जाता है। भारत को चाबहार का इस्तेमाल करने से रोकने का भी अमेरिकी दबाव है। तो आप इसका अफगानिस्तान को विकसित करने की अपनी योजनाओं के साथ कैसे सामंजस्य स्थापित करते हैं?
हुक ने इसके जवाब में कहा कि मैं उन सबूतों से वाकिफ नहीं हूं आप जिनका हवाला दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं कर रहा है।