फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No bilateral talks or trade with India post-August 2019, says Pakistan

Pakistan: 'भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार नहीं'; पाकिस्तान ने कहा- बांग्लादेश की घटना से कोई संबंध नहीं

Sat, 17 Aug 2024 12:58 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Aug 2024 12:58 AM IST
सार

पाकिस्तान ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छे 370 हटने के बाद से भारत के साथ कोई भी द्विपक्षीय वार्ता और व्यापार नहीं हुआ है। साथ ही विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ने यह बात भी खारिज कर दी जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेश की घटना में पाकिस्तान की संलिप्तता है। 

विज्ञापन
No bilateral talks or trade with India post-August 2019, says Pakistan
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा है कि अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर में विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद भारत के साथ स्थिति एक ही जैसी बनी हुई है। इसके कारण दोनों के बीच कोई भी द्विपक्षीय बातचीत और व्यापार नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कश्मीर में अगस्त 2019 के घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान द्वारा द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित करने सहित कई कदम उठाए गए थे। उन्होंने कहा, "अभी भी वह स्थिति बरकरार है। इस समय पाकिस्तान और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार के संबंध में कोई बातचीत नहीं हो रही है।"
विज्ञापन


'अच्छे संबंध के लिए आतंकवाद पर लगाम लगानी होगी'
5 अगस्त, 2019 को भारत द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध खराब हो गए थे। भारत हमेशा से पाकिस्तान से यह बात दोहराता रहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश का अभिन्न अंग है और रहेगा। भारत हमेशा से ही स्थित को स्पष्ट करता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध रखना चाहता है। लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को आतंकवाद पर पूरी तरह लगाम लगानी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'विदेश सरकारों को पाकिस्तान के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी से बचना चाहिए'
यह पूछे जाने पर कि क्या वह सत्ता के कथित दुरुपयोग को लेकर सैन्य अधिकारियों की नवीनतम गिरफ्तारियों पर टिप्पणी न करने की अमेरिका की घोषणा का स्वागत करेंगी, बलूच ने कहा कि विदेशी सरकारों को पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए।

वहीं पाकिस्तान में सैन्य अधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका के टिप्पणी ना करने पर बलूच ने कहा कि वह इसका स्वागत करती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विदेशी सरकारों को पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। 


मुमताज जहरा ने कहा, “मैं ऐसे किसी बयान का स्वागत नहीं करना चाहता जिसकी किसी विदेशी सरकार से अपेक्षा भी नहीं की गई थी। जैसा कि मैंने कई मौकों पर कहा है कि एक विदेशी सरकार को पाकिस्तान के घरेलू मामलों पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है।’’

 बलूच ने बांग्लादेश के मामलों में पाकिस्तान के हस्तक्षेप के आरोपों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "ऐसे आरोपों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है"।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed