फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nityananda country Kailaasa participated in UN meeting

Nithyananda: UN की बैठक में शामिल हुआ नित्यानंद का देश 'कैलासा'! भारत ने घोषित कर रखा है भगोड़ा

Tue, 28 Feb 2023 09:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 28 Feb 2023 09:00 PM IST
सार

नित्यानंद के बारे में कहा जाता है कि उसने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो के पास इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया है।  उसने इस देश का नाम कैलासा रखा है। नित्यानंद ने इस नए देश की वेबसाइट भी बनाई है। 

विज्ञापन
Nityananda country Kailaasa participated in UN meeting
दुष्कर्म का आरोपी नित्यानंद - फोटो : Social Media

विस्तार

दुष्कर्म के आरोपों में फरार और भारत से भाग चुके विवादों में घिरे स्वयंभू बाबा नित्यानंद के बारे में दावा किया जा रहा है कि उसका देश 'कैलासा' संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में शामिल हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएन की बैठक में कैलाशा के प्रतिनिधि ने अपने संबोधन के दौरान भारत की आलोचना की।  

विज्ञापन


रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यूएन की बैठक में 'कैलासा' का पक्ष रख रही महिला ने खुद को विजयाप्रिया नित्यानंद बताया है। इतना ही नहीं, उसने खुद को CESCR (कमेटी ऑन इकोनॉमिक, सोशल एंड कल्चरल राइट्स) की बैठक में खुद को 'कैलासा' की राजदूत बताया। महिला का वीडियो यूएन की वेबसाइट पर भी पोस्ट किया गया है। इसमें उसे कहते हुए सुना जा सकता है कि 'कैलासा हिंदुओं के लिए पहला संप्रभु देश है, जिसे नित्यानंद परमशिवम ने स्थापित किया है। वे हिंदू सभ्यता और हिंदू धर्म की 10000 स्वदेशी परंपराओं को फिर से जीवित कर रहे हैं। इसमें आदि शैव स्वदेशी कृषि जनजातियां भी शामिल हैं।' 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नित्यानंद के बारे में कहा जाता है कि उसने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो के पास इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया है।  उसने इस देश का नाम कैलासा रखा है। नित्यानंद ने इस नए देश की वेबसाइट भी बनाई है। इस वेबसाइट पर दावा किया गया है- कैलासा बिना सीमाओं का देश है जिसे दुनियाभर से बेदखल हिंदुओं ने बसाया है। वेबसाइट पर कैलासा को महानतम हिंदू राष्ट्र बताया गया है। वह नेपाल के रास्ते इक्वाडोर भागा था। हालांकि, इन रिपोर्ट्स की कोई पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नित्यानंद भारत में कई मामलों में वांछित है। उसपर दरज मामलों में दुष्कर्म, बच्चों का अपहरण-दुष्कर्म, शोषण आदि शामिल हैं। साल 2019 में वह देश से भाग गया था। जिसके बाद 2020 में इंटरपोल ने उसके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed